26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के जन्मदिन पर भावुक होकर संदेश दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के जन्मदिन पर भावुक होकर संदेश दिया?

सारांश

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान के 30वें जन्मदिन पर भावुक पोस्ट लिखा। यह उनके लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि अहान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। जानिए इस पिता-पुत्र के रिश्ते की खास बातें और फिल्म 'बॉर्डर-2' के बारे में।

मुख्य बातें

पिता-पुत्र का रिश्ता बेहद खास होता है।
अहान शेट्टी ने अपनी मेहनत से पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है।
फिल्म 'बॉर्डर-2' का रिलीज़ डेट 23 जनवरी 2026 है।
सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि खुद को भी तैयार करना पड़ता है।
युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत।

मुंबई, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। 90 के दशक के प्रमुख अभिनेता सुनील शेट्टी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और अब उनके बेटे अहान शेट्टी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। अहान अपने पिता की फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल में दिखाई देंगे। सुनील शेट्टी अपने बेटे पर गर्व महसूस करते हैं। जन्मदिन पर उन्होंने अहान के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया है।

अहान शेट्टी ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। पिता सुनील शेट्टी ने उनके लिए एक बेहद प्यारा संदेश लिखा है। सुनील का मानना है कि अब अहान का सफलता का दौर शुरू हो चुका है। उन्होंने अपनी और अहान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "तुम्हें अपने जीवन में गरिमा और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। तुम्हारे उज्ज्वल भविष्य पर मुझे गर्व है और मैं कहना चाहता हूं कि अब तुम्हारा समय है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे!"

किसी पिता के लिए यह गर्व का क्षण होता है कि उनका बेटा उनकी विरासत को ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ा रहा है।

फिल्म 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी ने बीएसएफ जवान भैरव सिंह का किरदार निभाया था, जो अपनी शादी के एक दिन बाद ही देश की रक्षा के लिए घर छोड़कर निकल पड़ा। अब 28 साल बाद, अहान इस फिल्म के सीक्वल 'बॉर्डर-2' में दिखाई देंगे। फिल्म में वह भारतीय नौसेना के जवान का रोल निभा रहे हैं।

अभिनेता अहान शेट्टी ने खुद बताया कि इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की। उन्होंने बताया कि किरदार के लिए उन्होंने 5 किलो वजन कम किया और हैवी वेट ट्रेनिंग भी की। फिल्म की शूटिंग एनडीए खडकवासला में की गई थी। खुद को सैनिक जैसा दिखाने के लिए अहान को वहां जवानों की जीवनशैली को अपनाना पड़ा। उन्होंने बताया कि हैवी वर्कआउट के बाद 40 डिग्री तापमान में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण था और शूटिंग के दौरान पूरे दिन टेक्निकल गियर जैकेट पहनना पड़ता था।

यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अहान के अलावा, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अहान शेट्टी ने किस फिल्म में काम किया है?
अहान शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर-2' में काम किया है।
सुनील शेट्टी ने अपने बेटे के जन्मदिन पर क्या लिखा?
सुनील शेट्टी ने एक भावुक संदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा, 'अब तुम्हारा समय है।'
अहान ने अपने किरदार के लिए क्या मेहनत की थी?
उन्होंने 5 किलो वजन कम किया और हैवी वेट ट्रेनिंग ली।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले