क्या एली अवराम आज भी स्वीडिश तरीके से जन्मदिन मनाती हैं?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 29 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री एली अवराम ने मंगलवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने साझा किया कि उनके परिवार ने स्वीडन में उनके इस दिन को किस तरह और भी विशेष बना दिया।
एली ने बताया कि वह स्वीडिश परंपरा के अनुसार अपना जन्मदिन मनाती हैं। उनके लिए जन्मदिन का अर्थ है, जीवन में जो कुछ भी प्राप्त किया है, उसके लिए भगवान का आभार व्यक्त करना और हर साल और भी समझदार बनना।
इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मैं हमेशा से स्वीडिश तरीके से अपना जन्मदिन मनाती आ रही हूं। सुबह उठते ही मेरे परिवार के लोग मेरे लिए गिफ्ट, केक, और नाश्ता लेकर आते हैं, और हम वहीं पर केक काटकर जन्मदिन मनाते हैं। रात को नहीं, बल्कि सुबह ही मनाने का यह मेरा तरीका है। जन्मदिन का मतलब है एक साल और बढ़ा होना और जीवन में खुशियों के लिए आभार।
उन्होंने आगे कहा, "इस साल मैंने जन्मदिन पर स्वीडन अपने घर आने का फैसला किया है ताकि मैं अपने परिवार के साथ इसे मना सकूं। इस दिन उनका साथ मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह पल अनमोल होते हैं और फिर नहीं आते।"
एली ने अपने जन्मदिन की झलकियां इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की।
अभिनेत्री ने मनीष पॉल के साथ फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में नजर आईं, जिससे उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस-7 में भी भाग लिया, जिससे वह काफी चर्चा में रहीं।