27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एली अवराम ने हिम्मत से अपने सपने को किया साकार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एली अवराम ने हिम्मत से अपने सपने को किया साकार?

सारांश

एली अवराम की कहानी एक प्रेरणादायक यात्रा है, जो स्वीडन से भारत आईं और अपने सपनों को सच किया। जानिए कैसे उन्होंने कठिनाइयों का सामना किया और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।

मुख्य बातें

एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को हुआ।
उन्होंने फिल्म ' मिकी वायरस ' से बॉलीवुड में कदम रखा।
एली ने ' बिग बॉस 7 ' में भाग लिया और प्रसिद्धि पाई।
वह एक प्रशिक्षित बेली डांसर हैं।
एली अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं।

नई दिल्ली, 28 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। एली अवराम हिंदी फिल्म उद्योग की उन अदाकाराओं में से हैं, जिनकी खूबसूरती, नृत्य कौशल, और दिलकश अदायगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और टीवी शो 'बिग बॉस' ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई। भले ही कुछ फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं, लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी एक खास जगह बन गई।

29 जुलाई 1990 को स्वीडन के स्टॉकहोम में जन्मी एली को बचपन से ही डांस और अभिनय में गहरी रुचि थी। उन्हें स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है।

एक इंटरव्यू में एली ने साझा किया कि जब वे 14 साल की थीं, तब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' देखी। इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में करियर बनाने की प्रेरणा दी। इसके बाद उन्होंने टूरिस्ट वीजा के लिए आवेदन किया, मुंबई आईं, और हिंदी न जानते हुए भी अपने सपने को हकीकत में बदला। हिंदी सीखने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। अब, 10 साल से अधिक का सफर तय करने के बाद, वे बहुत अच्छी हिंदी बोलती हैं।

बॉलीवुड में कदम रखते ही उनकी तुलना मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ से की गई।

एली ने अभिनेता मनीष पॉल के साथ फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, हालाँकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।

2013 में 'बिग बॉस 7' में भाग लेकर उन्होंने खूब सुर्खियाँ बटोरीं। उनकी सादगी और सलमान खान के साथ दोस्ताना बंधन ने उन्हें चर्चा में ला दिया। कुछ समय तक उनके और सलमान के बीच लिंकअप की अफवाहें भी उड़ीं, जिन्हें एली ने हंसकर टाल दिया। शो के दौरान सलमान के साथ उनके मजाकिया पल दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने।

एली एक प्रशिक्षित बेली डांसर भी हैं, और यह सिलसिला वर्षों से चला आ रहा है। 17 सालबॉलीवुड गानों पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 'किस किसको प्यार करूं' और 'पोस्टर बॉयज' जैसे गानों में अपने डांस का जादू दिखाया।

2010 में एली ने 'मिस ग्रीस ब्यूटी कॉन्टेस्ट' में भाग लिया, जिससे उनकी मॉडलिंग और अभिनय की राह मजबूत हुई।

हिंदी सिनेमा में एली उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देती हैं। वे रोजाना आधा घंटा डांस करती हैं और घर का बना खाना पसंद करती हैं, जिससे वे अपनी सेहत और खूबसूरती को बनाए रखती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री और यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ उनकी तस्वीरों ने डेटिंग की अफवाहें उड़ाईं, लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि यह उनके म्यूजिक वीडियो के लिए एक प्रमोशनल स्टंट था।

एली अवराम की मेहनत, प्रतिभा, और बॉलीवुड के प्रति उनका जुनून उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो अपनी मेहनत और जुनून से न केवल बॉलीवुड में बल्कि युवा पीढ़ी के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एली अवराम का जन्म कब हुआ?
एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन के स्टॉकहोम में हुआ।
एली ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया?
एली ने फिल्म 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
एली अवराम को कौन से शो से प्रसिद्धि मिली?
एली अवराम को शो 'बिग बॉस 7' से प्रसिद्धि मिली।
एली अवराम का डांसिंग बैकग्राउंड क्या है?
एली एक प्रशिक्षित बेली डांसर हैं और उन्होंने 17 साल की उम्र में डांसिंग में करियर शुरू किया।
एली अवराम का फिटनेस रेजिमेंट क्या है?
एली रोजाना आधा घंटा डांस करती हैं और स्वास्थ्यवर्धक खाना पसंद करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले