अनुपम खेर के जन्मदिन पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने साझा की खास यादें और शुभकामनाएं

Click to start listening
अनुपम खेर के जन्मदिन पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने साझा की खास यादें और शुभकामनाएं

सारांश

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का जन्मदिन मनाने के अवसर पर उनके करीबी दोस्त अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जानें इस मौके पर उनके द्वारा साझा की गई खास यादें और अनुपम खेर के करियर की उपलब्धियों के बारे में।

Key Takeaways

  • अनुपम खेर का जन्मदिन 7 मार्च को मनाया जाता है।
  • उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
  • उनकी नई फिल्म 'खोसला का घोसला 2' जल्द ही रिलीज होगी।
  • अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
  • अनुपम खेर एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं।

मुंबई, 7 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। सपनों की नगरी मुंबई में हर कोई अपने कौशल को आजमाने के लिए आता है। इस शहर की भीड़ में कुछ लोग खो जाते हैं, जबकि कुछ अपनी प्रतिभा से उभरकर सामने आते हैं। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इस बात का जीवंत उदाहरण हैं।

हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने में उन्हें थोड़ी देर लगी, लेकिन जब वे चमके, तो पूरी दुनिया ने उनके अभिनय को सराहा। शनिवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनुपम की एक तस्वीर साझा की, जिसमें अनुपम बालकनी में खड़े हैं। अनिल ने लिखा, "मैं तेरे घर के सामने एक घर बनाऊंगा। कभी-कभी लगता है कि यह पंक्ति मेरे लिए थोड़ी भारी हो गई है, क्योंकि पड़ोसी कभी भी बिना बताए आ जा सकता है, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता। जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं मेरे प्रिय दोस्त अनुपम खेर।"

इसके अलावा, जैकी श्रॉफ ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोंटाज वीडियो साझा किया और लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, अनुपम खेर। हमेशा हंसते-मुस्कराते रहो।"

1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' में मात्र 29 वर्ष की आयु में 65 वर्ष के बुजुर्ग किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है। दर्शकों के दिलों में उनकी एक विशेष जगह है।

अनुपम खेर सिर्फ एक अद्भुत अभिनेता नहीं, बल्कि एक प्रेरणादायक शख्सियत भी हैं। मुंबई में संघर्ष करने वाले हर युवा के लिए वे आदर्श हैं। उन्होंने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले हैं।

जल्द ही वे अपनी करियर की 550वीं फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 2006 की चर्चित कल्ट क्लासिक 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं, जिसमें बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

Point of View

बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरित भी किया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वाले कलाकारों ने उनकी यात्रा को सम्मानित किया है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

अनुपम खेर का जन्मदिन कब है?
अनुपम खेर का जन्मदिन 7 मार्च को मनाया जाता है।
अनुपम खेर ने कितनी फिल्में की हैं?
अनुपम खेर ने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
अनुपम खेर की आने वाली फिल्म कौन सी है?
अनुपम खेर अपनी 550वीं फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे।
क्या अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं?
हाँ, अनुपम खेर को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।
अनुपम खेर का सबसे प्रसिद्ध किरदार कौन सा है?
अनुपम खेर का सबसे प्रसिद्ध किरदार 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'सारांश' में बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार है।
Nation Press