क्या अनिल कपूर के जन्मदिन पर अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई?

Click to start listening
क्या अनिल कपूर के जन्मदिन पर अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई?

सारांश

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। अनुपम खेर, करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और फराह खान जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अनिल के लिए अपने प्यार और शुभकामनाएं साझा की हैं। जानें इस खास मौके पर क्या कहा इन सितारों ने!

Key Takeaways

  • अनिल कपूर एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं।
  • उनका जन्मदिन २४ दिसंबर को मनाया जाता है।
  • फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रति सम्मान और प्रेम है।
  • अनुपम खेर, करीना कपूर और अन्य ने उन्हें बधाई दी।
  • उनकी पहली फिल्म 'वो सात दिन' थी।

मुंबई, २४ दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के प्रतिष्ठित अभिनेता अनिल कपूर अपनी सादगी, जिंदादिली और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर आज अपने जन्मदिन का उत्सव मना रहे हैं। इस खास अवसर पर अभिनेता के मित्रों, साथी कलाकारों और परिवार ने उन्हें बधाई दी।

अनुपम खेर ने अनिल कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने अनिल को अपना प्रिय दोस्त, मार्गदर्शक और भाई बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त अनिल कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप एक अद्भुत कलाकार हैं और दिल से बहुत अच्छे इंसान भी। आपका साफ दिल और केयरिंग स्वभाव मुझे बहुत पसंद हैं। भगवान आपको लंबी उम्र और खुशियां दें। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।"

करीना कपूर खान ने भी बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अनिल की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्यारे अनिल जी। आप हर चीज के ओजी हैं। सैफू और मैं आपको बहुत प्यार करते हैं। आप हमेशा ३० साल जैसे दिखते रहिए।"

जैकी श्रॉफ ने भी बधाई देते हुए अनिल के साथ तस्वीरों का एक मोंटाज वीडियो शेयर किया और लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।"

फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अनिल के साथ एक तस्वीर साझा कर लिखा, "मैं और मेरे बैंजामिन बटन। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।"

काजोल ने भी अनिल की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अनिल कपूर को कई पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। दिलचस्प बात यह है कि अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय सिनेमा में छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी। कुछ वर्षों के संघर्ष के बाद, अभिनेता ने १९८३ में आई फिल्म ‘वो सात दिन’ से लीड एक्टर के रूप में डेब्यू किया था।

Point of View

NationPress
17/02/2026

Frequently Asked Questions

अनिल कपूर का जन्मदिन कब मनाया जाता है?
अनिल कपूर का जन्मदिन २४ दिसंबर को मनाया जाता है।
अनिल कपूर को किस तरह की फिल्मों में जाना जाता है?
अनिल कपूर को मुख्य रूप से बॉलीवुड की विभिन्न शैलियों में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है।
अनिल कपूर की पहली फिल्म कौन सी थी?
अनिल कपूर की पहली फिल्म १९८३ में आई 'वो सात दिन' थी।
Nation Press