11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईओडब्ल्यू बिपाशा, नेहा धूपिया और एकता कपूर को नोटिस भेजेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईओडब्ल्यू बिपाशा, नेहा धूपिया और एकता कपूर को नोटिस भेजेगी?

सारांश

बॉलीवुड के मशहूर सितारों के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें ईओडब्ल्यू ने बिपाशा बासु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को नोटिस भेजने की योजना बनाई है। यह मामला राज कुंद्रा के साथ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है। जांच का दायरा अब और भी बड़ा हो गया है।

मुख्य बातें

ईओडब्ल्यू ने बिपाशा बासु , नेहा धूपिया , और एकता कपूर को नोटिस भेजने की योजना बनाई है।
राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है।
पुलिस जांच कर रही है कि पैसे का क्या उपयोग हुआ।
बॉलीवुड में इस मामले का गहरा असर पड़ सकता है।
आर्थिक अपराध की गंभीरता को दर्शाता है।

मुंबई, 18 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के जांच दायरे में अब बॉलीवुड की तीन और बड़ी हस्तियां शामिल हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू बिपाशा बासु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को जल्द ही नोटिस भेजने की योजना बना रही है।

इस नोटिस में उनसे यह जानकारी मांगी जाएगी कि राज कुंद्रा की कंपनी से उन्हें कितने पैसे मिले और किस तरह मिले। अधिकारी इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन को बारीकी से समझना चाहती हैं।

दरअसल, कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया था कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मिलकर उन्हें 60 करोड़ रुपये का चूना लगाया। उनका दावा है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच राज कुंद्रा को बिजनेस एक्सपेंशन के नाम पर पैसे दिए थे, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये रकम बिजनेस में नहीं, बल्कि इस जोड़े ने निजी खर्चों में इस्तेमाल की।

इस मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने राज कुंद्रा से पूछताछ की है। राज कुंद्रा ने अपने बयान में कहा था कि रकम का एक हिस्सा उन्होंने अभिनेत्रियों को फीस के तौर पर दिया था।

अधिकारियों का कहना है कि जांच में सबसे बड़ा फोकस इस बात पर है कि राज कुंद्रा की कंपनी 'बेस्ट डील टीवी' के माध्यम से पैसे का क्या उपयोग हुआ। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।

ईओडब्ल्यू अब तक करीब 25 करोड़ रुपये की सीधी रकम के ट्रांसफर का पता लगा चुकी है। नोटबंदी के समय कंपनी को नगदी की भारी कमी का सामना करना पड़ा था और उसी समय कुछ संदिग्ध लेनदेन भी दर्ज किए गए, जिनके सबूत ईओडब्ल्यू के पास मौजूद हैं। पुलिस को शक है कि इन ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे को इधर-उधर किया गया।

पूछताछ के दौरान जब राज कुंद्रा से पूछा गया कि 'बेस्ट डील' नामक प्रोजेक्ट के लिए बनाए गए वीडियो कहां हैं, तो उन्होंने बताया कि वे पहले ही ये वीडियो मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल को सौंप चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि इन वीडियो की दोबारा जांच जरूरी है, इसलिए उन्हें फिर से कब्जे में लिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाता है। ईओडब्ल्यू की जांच से यह स्पष्ट होता है कि जब आर्थिक अपराध की बात आती है, तो किसी भी व्यक्ति का नाम उजागर हो सकता है। देश की छवि और न्याय व्यवस्था पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईओडब्ल्यू ने किसे नोटिस भेजा है?
ईओडब्ल्यू ने बिपाशा बासु , नेहा धूपिया और एकता कपूर को नोटिस भेजने की योजना बनाई है।
राज कुंद्रा पर कौन सा आरोप है?
राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पैसे का गलत इस्तेमाल किया।
इस मामले में पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सत्यता को जानने की कोशिश कर रही है।
क्या शिकायतकर्ता का दावा सही है?
अभी तक शिकायतकर्ता के दावे की पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
इस मामले से बॉलीवुड पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
इस मामले से बॉलीवुड की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर जब बड़े सितारे शामिल हों।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले