29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गोरी नागोरी का नया गाना 'कमरबंद' आपके दिलों में फिर से धड़कन मचाएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गोरी नागोरी का नया गाना 'कमरबंद' आपके दिलों में फिर से धड़कन मचाएगा?

सारांश

गोरी नागोरी का नया गाना 'कमरबंद' रिलीज हो चुका है। क्या यह गाना उनके फैंस के दिलों में फिर से धड़कन मचाएगा? गाने में गोरी का डांस और अनोखा अंदाज देखने लायक है। जानिए इस गाने के बारे में और भी खास बातें!

मुख्य बातें

गोरी नागोरी का नया गाना ' कमरबंद ' रिलीज हो चुका है।
गाने में गोरी का जोशीला डांस और अनोखा अंदाज है।
गोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है।
गोरी ने ' बिग बॉस 16 ' में भाग लिया था।
'कमरबंद' का निर्देशन विज्हैल और अमन गुप्ता ने किया है।

मुंबई, 17 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राजस्थान की प्रसिद्ध डांसर और गायिका गोरी नागोरी का नया गाना 'कमरबंद' शुक्रवार को मेकर्स द्वारा लॉन्च किया गया है।

यह गाना मसाकबीन धाकड़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और यह सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। गोरी नागोरी के जोशीले डांस और अनोखे स्टाइल ने एक बार फिर उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

'कमरबंद' में गोरी नागोरी ने गायक विश्वजीत चौधरी के साथ अपनी आवाज दी है। गाने का निर्देशन विज्हैल और अमन गुप्ता ने किया है, जो अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में गोरी नागोरी अभिनेता विवेक राघव के साथ थिरकती नजर आ रही हैं, जबकि विश्वजीत चौधरी भी वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए दिख रहे हैं। गोरी के एनर्जेटिक डांस मूव्स और आकर्षक अंदाज गाने को और भी खास बनाते हैं।

गोरी नागोरी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने का पोस्टर शेयर कर रिलीज की सूचना पहले ही दे दी थी। प्रशंसकों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है।

राजस्थान के मेड़ता शहर की निवासी गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है। उनके शानदार डांस और स्टेज प्रदर्शन ने उन्हें राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, और दिल्ली जैसे राज्यों में खूब लोकप्रियता दिलाई है। गोरी को असली पहचान उनके सुपरहिट गानों 'गोरी नाचे' और 'नागोरी नाचे' से मिली, जिसके बाद फैंस ने उन्हें प्यार से 'गोरी नागोरी' नाम दे दिया। उनके गाने और प्रदर्शन राजस्थानी और हरियाणवी संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हैं।

साल 2022 में गोरी नागोरी ने कलर्स टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में भाग लिया था। शो में उनके बेबाक अंदाज और आत्मविश्वास ने दर्शकों का ध्यान खींचा। गोरी के डांस मूव्स और स्टेज पर उनकी अनूठी प्रस्तुति ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। 'कमरबंद' के साथ गोरी एक बार फिर अपने प्रशंसकों के लिए नया धमाल लेकर आई हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवित रखता है। गोरी का डांस और गायकी इस गाने को खास बनाते हैं।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोरी नागोरी का असली नाम क्या है?
गोरी नागोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है।
'कमरबंद' गाने को किसने गाया है?
'कमरबंद' गाने को गोरी नागोरी और विश्वजीत चौधरी ने गाया है।
गोरी नागोरी का जन्मस्थान कौन सा है?
गोरी नागोरी का जन्मस्थान राजस्थान का मेड़ता शहर है।
'कमरबंद' कब रिलीज हुआ?
'कमरबंद' गाना 17 अक्टूबर को रिलीज हुआ है।
गोरी नागोरी ने किस टीवी शो में भाग लिया था?
गोरी नागोरी ने कलर्स टीवी के शो 'बिग बॉस 16' में भाग लिया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले