16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'अंतर्महल' ने 20 साल पूरे कर लिए? जैकी श्रॉफ ने साझा की पुरानी यादें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'अंतर्महल' ने 20 साल पूरे कर लिए? जैकी श्रॉफ ने साझा की पुरानी यादें

सारांश

फिल्म 'अंतर्महल' ने रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जैकी श्रॉफ ने फिल्म की पुरानी यादों को ताजा किया है। जानें इस प्रभावशाली फिल्म के बारे में कुछ खास बातें और इसके पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

फिल्म 'अंतर्महल' ने 20 साल पूरे किए।
सत्ता और महिलाओं के शोषण पर गहराई से विचार किया गया।
जैकी श्रॉफ का किरदार तानाशाह जमींदार का प्रतीक है।
फिल्म आज भी प्रासंगिक है।
रितुपर्णो घोष का निर्देशन अद्वितीय है।

मुंबई, 28 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म 'अंतर्महल' ने अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।

जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की एक क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "फिल्म 'अंतर्महल' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं।"

इस फिल्म का निर्देशन रितुपर्णो घोष ने किया था और यह 2005 में प्रदर्शित हुई थी। इसमें सोहा अली खान, अभिषेक बच्चन, और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म ने अंधविश्वास, सत्ता के दुरुपयोग, धार्मिक कट्टरता, और महिलाओं के शोषण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। निर्देशक की गहरी दृष्टि और कलाकारों के अद्भुत अभिनय ने इसे बेहद प्रभावशाली बना दिया था।

फिल्म की कहानी 19वीं सदी के बंगाल पर आधारित है। यह ताराशंकर बंद्योपाध्याय की लघुकथा 'प्रतिमा' से प्रेरित है। फिल्म में जमींदार भुवनेश्वर चौधरी (जैकी श्रॉफ) को दिखाया गया है, जो सामाजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए दो महिलाओं (रूपा गांगुली और सोहा अली खान) का शोषण करता है।

भुवनेश्वर चौधरी की दो प्रमुख इच्छाएं हैं - एक तो उसका बेटा हो और दूसरी वह ब्रिटिश राज में रायबहादुर की उपाधि प्राप्त करे। यह उपाधि अमीर और प्रभावशाली लोगों को अंग्रेज सरकार द्वारा बेहतरीन सेवा के लिए दी जाती थी, लेकिन भुवनेश्वर दोनों में विफल रहता है। वह अपनी पहली पत्नी महामाया (रूपा गांगुली) को घर से निकाल देता है क्योंकि वह उसे वारिस नहीं दे पाती। इसके बाद वह दूसरी शादी करता है, जिसकी पत्नी का किरदार सोहा अली खान ने निभाया है।

'अंतर्महल' ने समाज की कड़वी सच्चाई को बेबाकी से पेश किया। जैकी श्रॉफ का किरदार तानाशाह जमींदार का प्रतीक है, जो सत्ता के नशे में महिलाओं को कुचलता है। यह फिल्म आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि यह स्त्री शोषण पर गहरा सवाल उठाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'अंतर्महल' कब रिलीज हुई थी?
फिल्म 'अंतर्महल' 2005 में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म के निर्देशक कौन थे?
इस फिल्म का निर्देशन रितुपर्णो घोष ने किया था।
फिल्म 'अंतर्महल' में मुख्य भूमिकाओं में कौन-कौन थे?
फिल्म में जैकी श्रॉफ , सोहा अली खान , और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।
फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?
फिल्म की कहानी 19वीं सदी के बंगाल पर आधारित है और यह ताराशंकर बंद्योपाध्याय की लघुकथा 'प्रतिमा' से प्रेरित है।
फिल्म 'अंतर्महल' का मुख्य संदेश क्या है?
फिल्म 'अंतर्महल' ने स्त्री शोषण और सत्ता के दुरुपयोग पर गहरा सवाल उठाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले