जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': यह सिर्फ एक गाना नहीं, एक अनुभूति है

Click to start listening
जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': यह सिर्फ एक गाना नहीं, एक अनुभूति है

सारांश

जसवंत बोपन्ना, जो 'स्प्लिट्सविला' से मशहूर हुए, ने नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' लॉन्च किया है। यह गाना प्यार और दूरी की जटिलताओं को बयां करता है। जानें उनके इस प्रोजेक्ट के बारे में खास बातें।

Key Takeaways

  • जसवंत बोपन्ना का म्यूजिक वीडियो 'धागे' प्यार और भावनाओं को दर्शाता है।
  • गाने में पापोन और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है।
  • यह गाना अनकही भावनाओं के लिए एक आवाज बनता है।
  • जसवंत का करियर रियलिटी शो से शुरू होकर म्यूजिक वीडियो तक फैला है।
  • गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले जसवंत बोपन्ना आज युवाओं के बीच एक प्रसिद्ध चेहरा बन चुके हैं। रियलिटी शो में मिली लोकप्रियता के बाद अब वह म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' रिलीज हुआ।

यह म्यूजिक वीडियो 'धागे' इमोशन्स से भरपूर गाना है, जो प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की कहानी को दिखाता है।

गाने को लेकर जसवंत बोपन्ना ने कहा, ''यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह एक ऐसा एहसास है जिससे हर वह इंसान जुड़ सकता है जिसने कभी प्यार किया हो या किसी रिश्ते में दूरी महसूस की हो। आज के समय में कई रिश्ते ऐसे होते हैं जिनमें लोग एक-दूसरे से बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन कई बातें दिल में ही रह जाती हैं। यह गाना उन्हीं अनकही भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता है।''

जसवंत ने कहा, ''इस गाने पर काम करना मेरे लिए विशेष अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट में काम करते समय मुझे कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ सहयोग करने का मौका मिला। गाने को मशहूर गायक पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है, जिन्होंने गाने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से पेश किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने की कहानी और उसकी भावनाओं को महसूस करेंगे।''

इस गाने को मशहूर म्यूजिक कंपनी टिप्स म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है। गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल गीतकार समीर अंजन ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में जसवंत बोपन्ना के साथ अभिनेत्री अपूर्वा सोनी भी नजर आएंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने की कहानी को और भी असरदार बनाती है।

अगर जसवंत बोपन्ना के करियर की बात करें तो उन्होंने शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी। वह एक फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम करते थे और कई फैशन ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए। कैटलॉग शूट और प्रमोशनल कैंपेन के जरिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता रियलिटी शो एमटीवी रोडीज 2022 से मिली। इस शो ने उन्हें देशभर के युवाओं के बीच पहचान दिलाई और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ने लगी।

इसके बाद जसवंत ने एक और बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी' में हिस्सा लिया, जहां वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2024 में आया, जब उन्होंने लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5' का खिताब जीता। इस शो में उन्होंने साथी प्रतियोगी आकृति नेगी के साथ मिलकर फिनाले में जीत हासिल की।

Point of View

जो अक्सर रिश्तों में दब जाती हैं। ऐसे समय में जब भावनाएं व्यक्त करने का माध्यम कम हो गया है, यह गाना एक नई उम्मीद जगाता है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

जसवंत बोपन्ना कौन हैं?
जसवंत बोपन्ना एक रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' के विजेता हैं, जो अब म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रहे हैं।
'धागे' गाने में किसने गाया है?
'धागे' गाने को पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है।
गाने का मुख्य विषय क्या है?
'धागे' गाना प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की कहानी बयां करता है।
इस गाने का संगीत किसने तैयार किया है?
गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है।
जसवंत बोपन्ना का करियर कैसे शुरू हुआ?
जसवंत ने अपने करियर की शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी।
Nation Press