जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': एक अद्भुत एहसास

Click to start listening
जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': एक अद्भुत एहसास

सारांश

जसवंत बोपन्ना ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'धागे' के जरिए अनकही भावनाओं को व्यक्त किया है। जानिए इस गाने की कहानी और इसकी गहराई।

Key Takeaways

  • धागे म्यूजिक वीडियो अनकही भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
  • जसवंत बोपन्ना ने रियलिटी शो से पहचान बनाई है।
  • गाने को पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है।
  • इस गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है।
  • जसवंत की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से अपनी खास पहचान बनाने वाले जसवंत बोपन्ना आज के युवाओं के बीच एक प्रसिद्ध चेहरा बन चुके हैं। रियलिटी शो से मिली लोकप्रियता के बाद अब वह म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' रिलीज हुआ।

यह म्यूजिक वीडियो 'धागे' भावना और इमोशन्स से भरा हुआ है, जो प्रेम, दूरी और अनकही भावनाओं की कहानी बयां करता है।

गाने के बारे में जसवंत बोपन्ना ने कहा, 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक ऐसा एहसास है जिससे हर व्यक्ति जुड़ सकता है जिसने कभी प्यार किया हो या रिश्तों में दूरी महसूस की हो। आजकल कई रिश्तों में लोग एक-दूसरे को बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन कई बातें दिल के अंदर ही रह जाती हैं। यह गाना उन्हीं अनकही भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाता है।'

जसवंत ने आगे कहा, 'इस गाने पर काम करना मेरे लिए एक विशेष अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट में मुझे कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला। गाने को प्रसिद्ध गायक पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है, जिन्होंने गाने की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। मुझे आशा है कि दर्शक इस गाने की कहानी और भावना को गहराई से महसूस करेंगे।'

यह गाना प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी टिप्स म्यूजिक द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल गीतकार समीर अंजन ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में जसवंत बोपन्ना के साथ अभिनेत्री अपूर्वा सोनी भी नजर आएंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने की कहानी को और भी प्रभावी बनाती है।

यदि जसवंत बोपन्ना के करियर की चर्चा करें तो उन्होंने शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी। वह एक फिटनेस ट्रेनर के रूप में कार्यरत थे और कई फैशन ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दिए। कैटलॉग शूट और प्रमोशनल कैंपेन के जरिए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। हालांकि, उन्हें असली पहचान रियलिटी शो एमटीवी रोडीज 2022 से मिली। इस शो ने उन्हें देशभर के युवाओं के बीच एक पहचान दिलाई और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।

इसके बाद जसवंत ने एक और बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी' में हिस्सा लिया, जहां वह लगातार चर्चा में बने रहे। उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2024 में आया, जब उन्होंने प्रसिद्ध डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5' का खिताब जीता। इस शो में उन्होंने साथी प्रतियोगी आकृति नेगी के साथ मिलकर फिनाले में जीत हासिल की।

Point of View

बल्कि उन सभी को भी छूएगा जो प्यार और रिश्तों की जटिलताओं से गुजर चुके हैं।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

जसवंत बोपन्ना कौन हैं?
जसवंत बोपन्ना एक रियलिटी शो प्रतियोगी और म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने 'स्प्लिट्सविला' और 'एमटीवी रोडीज' जैसे शो में भाग लिया है।
'धागे' म्यूजिक वीडियो की कहानी क्या है?
'धागे' एक गाना है जो प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की जटिलताओं को दर्शाता है।
इस गाने को किसने गाया है?
इस गाने को प्रसिद्ध गायक पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है।
गाने का संगीत किसने बनाया है?
गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है।
जसवंत बोपन्ना के करियर की शुरुआत कैसे हुई?
जसवंत ने अपने करियर की शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी, और बाद में रियलिटी शो में भाग लिया।
Nation Press