24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': एक अनकही कहानी और भावनाओं का संगम

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जसवंत बोपन्ना का नया म्यूजिक वीडियो 'धागे': एक अनकही कहानी और भावनाओं का संगम

सारांश

जसवंत बोपन्ना ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'धागे' के साथ एक नई पहचान बनाई है। यह गाना प्यार और अनकही भावनाओं की कहानी बयां करता है। जानिए इस गाने की खासियत और जसवंत की यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

जसवंत बोपन्ना का नया गाना ' धागे ' प्यार और भावनाओं की कहानी है।
यह गाना अनकही भावनाओं को उजागर करता है।
गाने में पापोन और मधुबंती बागची की आवाज़ है।
जसवंत की करियर यात्रा ने उन्हें रियलिटी शो से संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया।
गाने का निर्माण टिप्स म्यूजिक ने किया है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले जसवंत बोपन्ना अब युवाओं के बीच एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं। इस रियलिटी शो में सफलता के बाद, वह म्यूजिक वीडियो के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'धागे' लॉन्च हुआ।

यह म्यूजिक वीडियो 'धागे' गहराई से भरा हुआ गाना है, जो प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की कहानी को दर्शाता है।

गाने के बारे में जसवंत बोपन्ना ने कहा, ''यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। यह एक ऐसा एहसास है जिससे हर व्यक्ति जुड़ सकता है जिसने कभी प्यार किया हो या किसी रिश्ते में दूरी महसूस की हो। आजकल कई रिश्तों में लोग एक-दूसरे को बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन कुछ बातें अनकही रह जाती हैं। यह गाना उन्हीं भावनाओं और रिश्तों की जटिलताओं को उजागर करता है।''

जसवंत ने आगे कहा, ''इस गाने पर काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा। इस प्रोजेक्ट में काम करते हुए मुझे कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ सहयोग करने का मौका मिला। गाने को चर्चित गायक पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है, जिन्होंने गाने की भावनाओं को अत्यंत खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने की कहानी और भावनाओं को पूरी तरह से समझेंगे।''

इस गाने का निर्माण प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी टिप्स म्यूजिक ने किया है। गाने का संगीत शमीर टंडन ने तैयार किया है, जबकि बोल गीतकार समीर अंजन ने लिखे हैं। इस म्यूजिक वीडियो में जसवंत बोपन्ना के साथ अभिनेत्री अपूर्वा सोनी भी दृष्टिगोचर होंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने की कहानी को और भी प्रभावशाली बनाती है।

यदि हम जसवंत बोपन्ना के करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने अपनी शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी। वह एक फिटनेस ट्रेनर थे और कई फैशन ब्रांड्स के साथ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में दिखाई दिए। कैटलॉग शूट और प्रमोशनल कैंपेन के माध्यम से उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। लेकिन, असली लोकप्रियता उन्हें रियलिटी शो एमटीवी रोडीज 2022 से मिली। इस शो ने उन्हें देशभर के युवाओं के बीच पहचान दिलाई और उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी।

इसके बाद, जसवंत ने एक और बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़ ओटीटी' में भाग लिया, जहाँ वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साल 2024 में आया, जब उन्होंने लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 5' का खिताब जीता। इस शो में उन्होंने सह-प्रतियोगी आकृति नेगी के साथ मिलकर फिनाले में विजय प्राप्त की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह उन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है जो आज के रिश्तों में अक्सर अनकही रह जाती हैं।
RashtraPress
24 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जसवंत बोपन्ना कौन हैं?
जसवंत बोपन्ना एक भारतीय मॉडल और रियलिटी शो प्रतियोगी हैं, जिन्होंने 'स्प्लिट्सविला' जैसे शो से पहचान बनाई।
'धागे' गाने की थीम क्या है?
'धागे' गाना प्यार, दूरी और अनकही भावनाओं की कहानी को बयां करता है।
इस गाने को किसने गाया है?
'धागे' गाने को पापोन और मधुबंती बागची ने गाया है।
जसवंत बोपन्ना का करियर कैसे शुरू हुआ?
जसवंत ने अपने करियर की शुरुआत फिटनेस और मॉडलिंग से की थी।
'धागे' का निर्माण किसने किया है?
'धागे' गाने का निर्माण टिप्स म्यूजिक ने किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले