10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जिमी शेरगिल के पिता प्रख्यात पेंटर सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जिमी शेरगिल के पिता प्रख्यात पेंटर सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया?

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में इस प्रख्यात चित्रकार ने दुनिया को अलविदा कहा। जानें उनके जीवन की कुछ ख़ास बातें और पारिवारिक रिश्तों की कहानी।

मुख्य बातें

सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन 90 वर्ष की उम्र में हुआ।
वे एक प्रख्यात चित्रकार थे।
उनकी दादी अमृता शेरगिल भी प्रसिद्ध चित्रकार थीं।
उनका अंतिम संस्कार 14 अक्टूबर को होगा।
जिमी शेरगिल का परिवार सिख परंपरा से है।

मुंबई, 13 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता, सत्यजीत सिंह शेरगिल, का निधन हो गया है। उनकी उम्र 90 वर्ष थी। वह एक प्रख्यात चित्रकार थे। सत्यजीत सिंह शेरगिल की दादी अमृता शेरगिल भी एक विश्व प्रसिद्ध पेंटर थीं।

जिमी शेरगिल के पिता की पेंटिंग की प्रदर्शनी मुंबई और दिल्ली में अक्सर होती रही। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे और अपनी पेंटिंग्स और प्रदर्शनों के बारे में जानकारी साझा करते थे।

सूत्रों से पता चला है कि सत्यजीत सिंह शेरगिल को उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिनकी वजह से उनका निधन हो गया। उनका भोग और अंतिम अरदास 14 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर, सांताक्रूज पश्चिम, मुंबई में होगा।

जिमी शेरगिल का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था और वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सरदार नगर के निवासी हैं। उनकी परदादी अमृता शेरगिल को 20वीं सदी के प्रारंभिक दौर के सबसे महान चित्रकारों में गिना जाता है।

एक समय, सत्यजीत सिंह शेरगिल ने अपने बेटे जिमी से कई वर्षों तक बात नहीं की। इस किस्से को जिमी ने एक इंटरव्यू में साझा किया था। दरअसल, जिमी ने अपने बाल कटवा लिए थे, जिससे पिता-पुत्र के रिश्ते में तनाव आ गया। वह इतना नाराज हुए कि डेढ़ साल तक जिमी से बात नहीं की।

जिमी ने कहा था, "मैंने लगभग 18 साल की उम्र तक पगड़ी पहनी थी, लेकिन हॉस्टल में पगड़ी धोना मेरे लिए कठिन हो गया। हालांकि, मेरे परिवार ने डेढ़ साल तक मुझसे ठीक से बात नहीं की, सिवाय एक मामा के।"

हालांकि, सत्यजीत सिंह शेरगिल बाद में अपने बेटे की फिल्मों की तारीफ करते थे और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा करते थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन केवल एक व्यक्तिगत क्षति नहीं है, बल्कि यह भारतीय कला के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनका योगदान और उनकी कला सदियों तक याद रखी जाएगी। हमें उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत को संजोकर रखना चाहिए।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन कब हुआ?
सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन 13 अक्टूबर को हुआ।
सत्यजीत सिंह शेरगिल कौन थे?
वे एक प्रख्यात चित्रकार थे और बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल के पिता थे।
उनका अंतिम संस्कार कब होगा?
उनका अंतिम संस्कार 14 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे के बीच होगा।
जिमी शेरगिल का जन्म कहाँ हुआ?
जिमी शेरगिल का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सरदार नगर में हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले