करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया अद्भुत, पूरी टीम को दी बधाई

Click to start listening
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया अद्भुत, पूरी टीम को दी बधाई

सारांश

फिल्म 'सूबेदार' की ओटीटी रिलीज के बाद इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। करण जौहर ने अनिल कपूर की अदाकारी की तारीफ की और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। जानिए इस दमदार फिल्म के बारे में और क्या कहा करण ने।

Key Takeaways

  • 'सूबेदार' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है।
  • अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
  • करण जौहर ने फिल्म की सराहना की है।
  • फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संदेश है।
  • इसके निर्देशक सुरेश त्रिवेणी हैं।

मुंबई, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' की ओटीटी रिलीज के बाद इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। सभी लोग अनिल कपूर के एक्शन अवतार और फिल्म की कहानी की प्रशंसा कर रहे हैं। अब इस चर्चा में फिल्म निर्माता करण जौहर का नाम भी शामिल हो गया है।

करण जौहर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के कार्य की सराहना की और उनके एक्शन अवतार की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, "मैं इस शानदार और दमदार फिल्म को देखने में थोड़ा लेट हो गया था। यह वाकई एक अद्भुत फिल्म है और अनिल कपूर ने कितनी शानदार और मजेदार परफॉर्मेंस दी है।"

इसके साथ ही, करण ने पूरी स्टार कास्ट की सराहना की और बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, "पूरे कास्ट, सुरेश और प्राइम वीडियो को इस बेहतरीन और शानदार फिल्म के लिए बधाई।"

फिल्म 'सूबेदार' को सुरेश त्रिवेणी ने निर्देशित किया है और इसमें अनिल कपूर के अलावा राधिका मदान, मोना सिंह, अदित्य रावल और सौरभ शुक्ला जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

इस फिल्म में अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्य नाम के रिटायर्ड फौजी का किरदार निभाया है, जो स्थानीय रेत माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बेटी (राधिका मदान) के साथ मिलकर जंग लड़ता है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जा रही है।

फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड सूबेदार अर्जुन मौर्य की है, जो अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद बेटी श्यामा (राधिका मदान) के साथ अपने रिश्ते सुधारने और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए घर लौटता है। लेकिन स्थानीय रेत माफिया के आतंक और अपनी कार को हुए नुकसान के बाद वह उनके खिलाफ खड़ा हो जाता है।

फिल्म की स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस को हर जगह सराहा जा रहा है।

Point of View

बल्कि इसकी कहानी भी दर्शकों को प्रभावित करती है।
NationPress
14/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'सूबेदार' किसने निर्देशित की है?
'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
अनिल कपूर ने इस फिल्म में कौन सा किरदार निभाया है?
अनिल कपूर ने अर्जुन मौर्य नामक रिटायर्ड फौजी का किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी का मुख्य विषय क्या है?
फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड सूबेदार की है जो स्थानीय माफिया के खिलाफ खड़ा होता है।
फिल्म में और कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में राधिका मदान, मोना सिंह, अदित्य रावल और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं।
करण जौहर ने फिल्म के बारे में क्या कहा?
करण जौहर ने फिल्म को शानदार और दमदार बताया और पूरी टीम को बधाई दी।
Nation Press