सूबेदार से पहले की वो अद्भुत फिल्में, जिनमें सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर ने किया धमाल

Click to start listening
सूबेदार से पहले की वो अद्भुत फिल्में, जिनमें सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर ने किया धमाल

सारांश

सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई अद्भुत फिल्मों में साथ काम किया है। हालिया फिल्म 'सूबेदार' में उनकी जोड़ी को फिर से सराहा जा रहा है। जानिए, उनकी बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Key Takeaways

  • सौरभ शुक्ला और अनिल कपूर की जोड़ी का पुनर्मिलन
  • फिल्म 'सूबेदार' में महत्वपूर्ण भूमिकाएं
  • पुरानी फिल्में: ताल, नायक, स्लमडॉग मिलियनेयर
  • सौरभ की कॉमिक टाइमिंग की सराहना
  • फिल्मों में दोस्ती और दोस्ती का महत्व

मुंबई, 9 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा में सपोर्टिंग रोल में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सौरभ शुक्ला अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल की रिलीज फिल्म 'सूबेदार' में अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) के सबसे करीबी मित्र प्रभाकर का किरदार निभाया है।

प्रभाकर एक सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक हैं और फिल्म में अर्जुन के लिए एक सच्चे दोस्त और मार्गदर्शक का रोल अदा करते हैं। फिल्म 'सूबेदार' की हर जगह तारीफ हो रही है। इसके अलावा, सौरभ और अनिल की जोड़ी को भी हर जगह सराहा जा रहा है, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब ये दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। पहले भी उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें ताल, नायक, स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी फिल्में शामिल हैं।

फिल्म 'सूबेदार' में सौरभ ने अनिल के साथ दोबारा काम करके अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अनिल के साथ पुरानी और हालिया रिलीज फिल्म 'सूबेदार' की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, सौरभ ने लिखा, "यह दोस्ती हमेशा याद रहेगी। क्या आपने 'सूबेदार' अभी तक प्राइम वीडियो पर देखी है?"

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' में अभिनेता अनिल कपूर ने 'विक्रांत कपूर' का किरदार निभाया था, जबकि सौरभ शुक्ला ने 'बनर्जी' का रोल अदा किया था, जो विक्रांत कपूर के सहायक के तौर पर नजर आए थे।

निर्देशक एस. शंकर की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'नायक' में अनिल कपूर ने शिवाजी राव गायकवाड़ का रोल निभाया है, जो एक ईमानदार टीवी रिपोर्टर हैं, जो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर प्रशासन को बदलते हैं। सौरभ ने पांडुरंग नामक गुंडे का किरदार निभाया।

साल 2008 में आई ऑस्कर विजेता फिल्म में सौरभ शुक्ला ने 'हेड कांस्टेबल श्रीनिवास' का किरदार निभाया, जो मुंबई के पुलिस स्टेशन में जमाल मलिक से पूछताछ के दौरान हास्य और गंभीरता का अच्छा संतुलन बनाते हैं। अनिल ने प्रेम कुमार नाम के किरदार में फिल्म में शो का होस्ट बने।

Point of View

जो दर्शकों के दिलों में बस गई हैं। 'सूबेदार' के माध्यम से एक बार फिर उनकी कला को सराहा जा रहा है, जो दर्शकों के लिए एक खुशी की बात है।
NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'सूबेदार' में सौरभ शुक्ला का किरदार क्या है?
फिल्म 'सूबेदार' में सौरभ शुक्ला ने अर्जुन मौर्य के करीबी दोस्त प्रभाकर का किरदार निभाया है।
अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला ने कौन-कौन सी फिल्में की हैं?
अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला ने 'ताल', 'नायक', और 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी कई फिल्में की हैं।
'सूबेदार' कब रिलीज हुई?
'सूबेदार' हाल ही में रिलीज हुई है।
क्या फिल्म 'सूबेदार' को दर्शकों ने सराहा है?
हां, फिल्म 'सूबेदार' को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।
सौरभ शुक्ला की कॉमिक टाइमिंग के बारे में क्या कहा जाता है?
सौरभ शुक्ला को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है।
Nation Press