15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या करणवीर मेहरा फुटबॉल खेलते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'सिला' का प्रमोशन कर रहे हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या करणवीर मेहरा फुटबॉल खेलते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'सिला' का प्रमोशन कर रहे हैं?

सारांश

करणवीर मेहरा ने टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेलते हुए एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी आगामी फिल्म 'सिला' का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और करण का किरदार जहराक है। उनके इस प्रमोशन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

मुख्य बातें

करणवीर मेहरा की फिल्म 'सिला' का प्रमोशन फुटबॉल खेलते हुए टाइगर श्रॉफ के साथ दिखे फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया फिल्म में एक्शन का भरपूर डोज है

मुंबई, 15 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता और बिग-बॉस-18 के विजेता करणवीर मेहरा वर्तमान में अपनी नई फिल्म 'सिला' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में करण टी-शर्ट पहने फुटबॉल मैदान में प्रवेश करते दिख रहे हैं। उनकी टी-शर्ट के पीछे उनकी आगामी फिल्म 'सिला' में उनके किरदार का नाम 'जहराक' लिखा है। इस वीडियो में करण और टाइगर एक टीम के तौर पर खेलते हुए गोल करते दिख रहे हैं।

करण ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'न कुछ हो जब सब्र करो, हो सब कुछ जब, कद्र करो... अहंकार, आत्मसंतोष और घमंड से बचें, यही एक खिलाड़ी की भाषा है।'

फिल्म 'सिला' में करण खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं और उन्होंने अपने किरदार 'जहराक' का पहला लुक भी साझा किया था।

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हर्षवर्धन राणे और सादिया खातीब हैं, जहां हर्षवर्धन और करण कट्टर दुश्मन के रूप में नजर आएंगे।

जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस एक्शन फिल्म में सारेगामा ने संगीत दिया है। इसे ओमंग कुमार के साथ कई प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं।

करण ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में रिमिक्स शो से की थी, और उन्होंने पवित्र रिश्ता जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। उनकी कई चर्चित फिल्में और शॉर्ट फिल्में भी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल फिल्म की लोकप्रियता बढ़ाती हैं, बल्कि दर्शकों को जोड़ने का भी कार्य करती हैं।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

करणवीर मेहरा की नई फिल्म का नाम क्या है?
करणवीर मेहरा की नई फिल्म का नाम 'सिला' है।
क्या करणवीर मेहरा ने टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेला?
हाँ, उन्होंने एक वीडियो में टाइगर श्रॉफ के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए।
फिल्म 'सिला' में करण का किरदार क्या है?
फिल्म 'सिला' में करण का किरदार खलनायक 'जहराक' है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले