17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

खाने का प्रेम और दोस्ती का जादू: विनय पाठक ने साझा किया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
खाने का प्रेम और दोस्ती का जादू: विनय पाठक ने साझा किया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

सारांश

विनय पाठक ने 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी दोस्ती और खाने के प्रति जुनून के बारे में बताया। यह फ़िल्म असली दोस्ती और तालमेल की मिसाल पेश करती है।

मुख्य बातें

दोस्ती और खाने का गहरा संबंध सभी कलाकारों का सामूहिक प्रयास शानदार कहानी और संवाद दर्शकों को जोड़ने की क्षमता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्धता

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन की दुनिया में कई बार ऐसी फ़िल्में आती हैं, जो कलाकारों के बीच की वास्तविक दोस्ती और तालमेल की वजह से खास बन जाती हैं। ऐसी ही एक फ़िल्म इस समय चर्चा का विषय है, जिसका नाम है 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा'। इस फ़िल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता विनय पाठक ने राष्ट्र प्रेस के साथ अपने अनुभव साझा किए।

विनय पाठक ने कहा, "मेरे और मेरे करीबी दोस्तों रणवीर शौरी और रजत कपूर के बीच एक विशेष बंधन है, जो हमें हमेशा जोड़ता है, और वह है खाने का प्यार। जब हम तीनों एक साथ बैठते हैं, तो हमारे लिए खाना ही सबसे बड़ा 'सिनेमा' बन जाता है। हम शूटिंग या कैमरे की चिंता नहीं करते, बल्कि खाने और बातचीत का पूरा आनंद लेते हैं। मैं शाकाहारी हूं, जबकि मेरे दोस्त नॉन-वेजिटेरियन हैं। इसके बावजूद, खाने के प्रति हमारा जुनून समान है। चाहे कहीं भी जाएं या किसी भी स्थिति में हों, खाने के प्रति उनका प्यार कभी कम नहीं होता। यही छोटी-छोटी बातें हमारी दोस्ती को मजबूत बनाती हैं।"

जब राष्ट्र प्रेस ने विनय पाठक से उनकी फ़िल्म में निभाए गए किरदार के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "यह कहना सही नहीं होगा कि फ़िल्म पूरी तरह मेरे किरदार पर निर्भर है। कोई भी अच्छी फ़िल्म केवल एक कलाकार के दम पर नहीं चलती, बल्कि यह सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा होती है।"

उन्होंने फ़िल्म की असली ताकत के बारे में कहा, "इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत इसकी शानदार कहानी और बेहतरीन संवाद हैं। निर्देशक रजत कपूर ने फ़िल्म के हर पहलू को संतुलित तरीके से संभाला है। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर कलाकार को अपनी जगह मिले और सभी मिलकर एक मजबूत कहानी पेश करें।"

विनय पाठक ने कहा, "इस फ़िल्म की सबसे बड़ी ताकत यही है कि इसमें सभी कलाकार मिलकर काम कर रहे हैं। जब सभी किरदार एक साथ आते हैं, तो वे एक मजबूत यूनिट बन जाते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।"

उन्होंने कहा, "जब कोई फ़िल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती है और उन्हें कहानी में डूबा देती है, तो वह फ़िल्म सफल मानी जाती है। 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' भी इसी तरह की फ़िल्म है, जो अपने किरदारों और उनकी आपसी केमिस्ट्री के माध्यम से दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है।"

'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जी5 पर हिंदी में उपलब्ध है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सभी की मेहनत और तालमेल का परिणाम होता है। यह फ़िल्म दर्शकों को एक नई दृष्टि प्रदान करती है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' फ़िल्म देखने योग्य है?
हाँ, यह फ़िल्म असली दोस्ती और खाने के प्रति जुनून को दर्शाती है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है।
विनय पाठक ने फ़िल्म के बारे में क्या कहा?
विनय पाठक ने कहा कि फ़िल्म की ताकत सभी कलाकारों का सामूहिक प्रयास है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले