20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुआ बवाल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुआ बवाल?

सारांश

बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुई झगड़े की घटना ने दर्शकों को हिला दिया। क्या ये लड़ाई बिग बॉस के घर की असली गतिशीलता को उजागर कर रही है? जानिए इस दिलचस्प घटना का पूरा विवरण और इससे जुड़े सभी पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

बिग बॉस 19 में बढ़ते तनाव का माहौल।
अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच तीखी बहस।
कैप्टन अमाल मलिक की भूमिका पर सवाल।
घर के अंदर असली चेहरे अब सामने आ रहे हैं।
दर्शकों के लिए एक नई रोमांचक स्थिति।

मुंबई, 15 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जैसे-जैसे 'बिग बॉस 19' का सफर आगे बढ़ रहा है, घर का घमासान भी बढ़ता जा रहा है। हर दिन नया ड्रामा, नई लड़ाई और नया रिश्ता देखने को मिल रहा है। इस बार जो घटना हुई, उसने सभी को चौंका दिया। वीकेंड के डबल एलिमिनेशन के बाद, घर में टीवी एक्टर अभिषेक बजाज और सिंगर-इन्फ्लुएंसर शहबाज बदेशा के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जो धक्का-मुक्की तक पहुँच गया।

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो में अभिषेक बजाज, जो अब तक घर में शांत और समझदार कंटेस्टेंट के तौर पर देखे जा रहे थे, इस बार गुस्से में आग-बबूला हो उठे। दूसरी तरफ शहबाज, जिनका अंदाज हमेशा मजाकिया और चुलबुला रहा है, उन्होंने भी चुप रहने की बजाय पलटवार किया।

मामला शुरू हुआ घर के कैप्टन अमाल मलिक और कुनिका सदानंद की कहासुनी से। प्रोमो में अमाल कुनिका से जोर से चिल्लाते हुए कहते हैं, ''आप क्यों जा रही हो किचन में, जब आपकी ड्यूटी नहीं है तो?''

इस पर कुनिका ने कहा कि वो इस तरह से इज्जत करते हैं। इस पर अमाल का रिप्लाई होता है कि इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं।

चिल्लाने को अभिषेक ने गलत बताया और कह दिया, ''ये बहुत ही बेकार तरीका है।'' इससे नाराज शहबाज ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

जहां अभिषेक ने अपनी बात पर डटे रहना चाहा, वहीं शहबाज ने उन्हें खुलकर टोकना शुरू कर दिया। दोनों की आवाजें तेज होने लगीं, चेहरों पर गुस्सा साफ नजर आने लगा, और देखते ही देखते ये बहस धक्का-मुक्की में बदल गई। अभिषेक ने गुस्से में शहबाज को चुनौती देते हुए कहा, "आजा, फड़फड़ा दूंगा तुझे।" ये शब्द जैसे ही बाहर आए, घर का माहौल और भी गरमा गया.

शहबाज ने भी पीछे हटने का नाम नहीं लिया। वो गार्डन एरिया में अभिषेक की तरफ बढ़े और लगातार कुछ कहते रहे। बाकी घरवालों ने बीच में आकर दोनों को रोका, नहीं तो मामला हाथापाई तक पहुंच सकता था।

इस लड़ाई ने दर्शकों को दिखा दिया कि बिग बॉस का घर अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। पहले तीन हफ्तों में जहां थोड़ा संयम और समझदारी दिखाई दी थी, अब असली चेहरे और असली भावनाएं बाहर आने लगी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जानना जरूरी है कि क्या ये घटनाएं दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच लड़ाई का कारण क्या था?
लड़ाई का कारण घर के कैप्टन अमाल मलिक और कुनिका सदानंद की बहस थी, जिसके बाद अभिषेक और शहबाज के बीच टकराव हुआ।
क्या बिग बॉस 19 में और भी झगड़े देखने को मिलेंगे?
बिग बॉस के घर में तनाव और टकराव आम बात है, इसलिए और भी झगड़े देखने को मिल सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले