26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चंकी पांडे ने पत्नी के नाम का टैटू बनवाया है? भावना पांडे ने किया खुलासा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चंकी पांडे ने पत्नी के नाम का टैटू बनवाया है? भावना पांडे ने किया खुलासा

सारांश

क्या आपने सुना है कि चंकी पांडे ने अपनी पत्नी भावना के नाम का टैटू बनवाया है? जानिए इस प्यारी जोड़ी की कहानी और क्या कहा भावना पांडे ने इस बारे में।

मुख्य बातें

चंकी पांडे ने पत्नी के नाम का टैटू बनवाया है।
भावना पांडे ने इस बारे में खुलासा किया।
दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली के एक नाइट क्लब में हुई थी।
यह जोड़ी बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक है।
उनकी शादी 1998 में हुई थी।

मुंबई, 28 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की। इसमें अभिनेता चंकी पांडे का एक प्रशंसक अपनी छाती पर उनकी तस्वीर गुदवाए हुए नजर आया। साथ में चंकी पांडे भी मुस्कुराते हुए खड़े थे।

इस तस्वीर को साझा करते हुए फराह खान ने लिखा, "फैन हो तो ऐसा।" साथ ही उन्होंने चंकी पांडे की पत्नी भावना को टैग कर पूछा कि वो कब ऐसा टैटू बनवाएंगी। इस पर भावना पांडे ने बताया कि उन्होंने तो नहीं, लेकिन उनके पति चंकी ने उनके नाम का टैटू गुदवा रखा है।

भावना ने इंस्टाग्राम पर चंकी को जवाब दिया कि चंकी ने उनके नाम का टैटू गुदवा रखा है। चंकी पांडे और भावना पांडे ने 1998 में शादी की थी। इस जोड़े की दो बेटियाँ हैं।

चंकी और भावना की पहली मुलाकात दिल्ली के एक नाइट क्लब में हुई थी, जहाँ भावना छुट्टियाँ मनाने आई थीं। उन्होंने चंकी को गलत फोन नंबर दिया था, जिसके कारण चंकी उनसे एक साल तक बात नहीं कर पाए। फिर एक साल बाद, मुंबई में भावना ने उनसे संपर्क किया।

चंकी और भावना पांडे बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में उन्हें बारिश में डिनर पर जाते हुए देखा गया था। यहाँ चंकी पांडे पत्नी को कार तक ले जाते हुए नजर आए। दोनों के बीच का प्यार आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

फिल्मों की बात करें तो चंकी पांडे ने हाल ही में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अभिनय किया है। इसे विजय कुमार अरोड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, मृणाल ठाकुर, रवि किशन, संजय मिश्रा, शरत सक्सेना, मुकुल देव और परवीन तलरेजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चंकी पांडे ने किसके नाम का टैटू बनवाया है?
चंकी पांडे ने अपनी पत्नी भावना पांडे के नाम का टैटू बनवाया है।
चंकी पांडे और भावना पांडे की शादी कब हुई?
चंकी पांडे और भावना पांडे ने 1998 में शादी की थी।
चंकी पांडे की कौन सी हालिया फिल्म है?
चंकी पांडे हाल ही में फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आए थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले