20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रियलिटी शोज में रोमांस अब फेक और स्ट्रैटेजी बन चुका है? : प्रिंस नरूला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रियलिटी शोज में रोमांस अब फेक और स्ट्रैटेजी बन चुका है? : प्रिंस नरूला

सारांश

प्रिंस नरूला ने कहा है कि रियलिटी शोज में रोमांस अब अधिकतर नकली है। उन्होंने बताया कि कई प्रतियोगी इसे स्ट्रैटेजी के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या इससे सच में प्यार पाना संभव है? जानें इस चर्चा में।

मुख्य बातें

रोमांस का आजकल रियलिटी शोज में नकली होना।
प्रतियोगियों का रिश्तों को स्ट्रैटेजी के रूप में इस्तेमाल करना।
सच्चे प्यार की संभावना भी मौजूद है।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का द 50 में आना।
प्यार से जुड़े रिश्तों की महत्ता ।

मुंबई, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो के मशहूर सितारे प्रिंस नरूला का मानना है कि आजकल के रियलिटी शोज में रोमांस ज्यादातर नकली हो गया है। उन्होंने कहा कि कई प्रतियोगी गेम में आगे बढ़ने और लाइमलाइट में आने के लिए रिश्तों का उपयोग स्ट्रैटेजी के रूप में करते हैं।

प्रिंस जल्द ही अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ आने वाले रियलिटी शो 'द 50' में दिखाई देंगे। उन्होंने राष्ट्र प्रेस को बताया, "अब रियलिटी शो में रोमांस नकली हो गया है। लोग शो में रिश्ते बनाते हैं, लेकिन बाहर आने के बाद अलग हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि यह शो में सर्वाइव करने का आसान तरीका है।"

प्रिंस ने बताया कि जब उन्होंने 'बिग बॉस 9' में भाग लिया था, तब भी ऐसी बातें होती थीं। लेकिन उनका मानना है कि अगर कोई सच में प्यार ढूंढ रहा है, तो रियलिटी शो में भी सच्चा रिश्ता बन सकता है। उन्होंने उदाहरण दिया कि अली गोनी और जैस्मीन भसीन एक-दूसरे से रियलिटी शो में मिले, जबकि सुयश राय और किश्वर मर्चेंट ने शादी कर ली।

उन्होंने कहा, "मुझे भी अपना प्यार एक रियलिटी शो में ही मिला और पत्नी के साथ 'द 50' में एंट्री को लेकर मैं उत्साहित हूं। पत्नी के साथ होने से मुझे एक्स्ट्रा ताकत मिलेगी, जब भी युविका मेरे साथ होती है तो मुझे टेंशन नहीं होती और शो में भी मैं टेंशन के बिना रह सकूंगा। 'द 50' हाउस में कौन क्या सोच रहा है, इस बात से भी निश्चित रहूंगा। मैं फ्लो के साथ चलता हूं, जो प्यार से बात करेगा, उसे मेरी पूरी वफादारी और प्यार मिलेगा और जो परेशानी खड़ी करेगा, उसे दरवाजा दिखाना हमारा काम है।"

प्रिंस से जब पूछा गया कि क्या युविका कभी उन्हें गेम में धीमा होने या रुख नरम करने के लिए कहती हैं, तो प्रिंस ने कहा, "ऐसा कभी नहीं हुआ। युविका मुझ पर पूरा भरोसा करती है। मेरा गेम सिंपल है- अगर कुछ गलत हो रहा है, तो मैं बीच में आता हूं और स्टैंड लेता हूं। मैं हर मामले में दखल नहीं देता। मैं हमेशा अच्छा खेलने के इरादे से शो में जाता हूं। जीतना मेरा लक्ष्य है, लेकिन मैं सब कुछ नहीं जीत सकता। फिर भी, मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा, क्योंकि यह मेरे फैंस के लिए है।

संपादकीय दृष्टिकोण

प्रिंस नरूला के विचार रियलिटी शोज की असलियत को उजागर करते हैं। हमें यह समझने की जरूरत है कि मनोरंजन की दुनिया में भी सच्चे रिश्तों का महत्व है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रिंस नरूला ने क्या कहा है रियलिटी शोज के रोमांस के बारे में?
प्रिंस ने कहा है कि आजकल रियलिटी शो में रोमांस ज्यादातर नकली हो गया है और कई प्रतियोगी इसे स्ट्रैटेजी के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
क्या रियलिटी शोज में सच में प्यार मिल सकता है?
प्रिंस का मानना है कि अगर कोई सच में प्यार ढूंढ रहा है, तो रियलिटी शो में भी सच्चा रिश्ता बन सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले