क्या युविका चौधरी को भी मिला 'द 50' का लायन का टिकट?

Click to start listening
क्या युविका चौधरी को भी मिला 'द 50' का लायन का टिकट?

सारांश

द 50 शो में शामिल होने वाली युविका चौधरी की कहानी बेहद दिलचस्प है। इस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर वह अपने पति प्रिंस नरुला के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। क्या यह जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाएगी? जानिए इस अनोखे शो के बारे में और क्या खास है इसमें।

Key Takeaways

  • युविका चौधरी का शो में शामिल होना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव है।
  • प्रिंस नरुला और युविका की जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी।
  • यह शो 1 फरवरी से प्रसारित होगा।

मुंबई, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। रियलिटी शो 'द 50' जल्द ही दर्शकों के सामने आ रहा है। यह शो खास है क्योंकि इसमें 50 सेलेब्स भाग लेंगे। कुछ नामों का खुलासा हो चुका है, जबकि अन्य का अभी पता लगना बाकी है।

शो में कई बड़े नाम पहले से ही कंफर्म हो चुके हैं, जिनमें करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरुला, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), अर्चना गौतम, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत, प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया, चाहत पांडे और नीलम गिरी शामिल हैं।

अब इस लिस्ट में अभिनेत्री युविका चौधरीयुविका, जो अभिनेता प्रिंस नरुला की पत्नी हैं, ने खुद शुक्रवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से यह जानकारी दी कि उन्हें भी लायन का टिकट मिल गया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। वीडियो में युविका कहती हैं, "इसी का तो मुझे बेसब्री से इंतजार था। 7 साल हो गए मुझे एक रियलिटी शो किए। मैं इंतजार कर रही थी एक ऐसे बेहतर शो का जो मेरी काबिलियत से मेल खाता हो, जो मुझे हर पल चुनौती दे। अब आखिरकार वो मौका मिल गया है। मैं आ रही हूं आप सबको चुनौती देने और यह दिखाने के लिए कि युविका चौधरी किसी से कम नहीं है।"

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, "एक नई शुरुआत। द 50 के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

खबर सुनकर प्रशंसकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। शो में प्रिंस नरुला भी नजर आएंगे, और युविका के शामिल होने से शो में पावर कपल की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। दोनों साथ में शो में एंट्री कर रहे हैं।

यह शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। यह शो दर्शकों और प्रतिभागियों को एक नया और अलग अनुभव देने का वादा करता है। अब देखना यह है कि यह शो दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Point of View

और 'द 50' भी इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण शो साबित हो सकता है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

द 50 शो कब शुरू होगा?
यह शो 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।
कौन-कौन से सेलेब्स इस शो में भाग ले रहे हैं?
इस शो में करण पटेल, दिव्या अग्रवाल, प्रिंस नरुला सहित कई अन्य सेलेब्स शामिल हैं।
युविका चौधरी ने लायन का टिकट कैसे हासिल किया?
युविका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि उन्हें लायन का टिकट मिल गया है।
Nation Press