27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शबाना आजमी ने 2018 के जन्मदिन की यादें ताजा की, सिर पर गुलदस्ता रखकर डांस किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शबाना आजमी ने 2018 के जन्मदिन की यादें ताजा की, सिर पर गुलदस्ता रखकर डांस किया?

सारांश

शबाना आजमी ने अपने 2018 के जन्मदिन की यादों को ताजा करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे सिर पर गुलदस्ता रखकर डांस करती नजर आईं। इस वीडियो ने उनके फैंस को खूब उत्साहित किया और पुरानी यादों को ताजा किया।

मुख्य बातें

शबाना आजमी ने अपने 2018 के जन्मदिन का वीडियो साझा किया।
उनकी माँ शौकत आजमी भी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
अभिनेत्री के जीवन में कई चुनौतियाँ थीं।
शबाना जल्द ही 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगी।
उनका संघर्ष प्रेरणादायक है।

मुंबई, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री शबाना आजमी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शनिवार को उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे सिर पर फूलों का गुलदस्ता रखकर डांस कर रही हैं और आस-पास खड़े लोग गाना गा रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "यह वीडियो मेरे फोन पर अचानक आ गया। ये तो मेरे 2018 के जन्मदिन का थ्रोबैक है! अब तो एक सीरियस एक्टर के तौर पर मेरी इज्जत ही चली गई!"

बता दें, अभिनेत्री का जन्मदिन 18 सितंबर को मनाया जाता है। बहुत से कम लोग ही जानते हैं कि शबाना की मां शौकत आजमी भी एक अभिनेत्री थीं। उन्होंने 'उमराव जान' और 'सलाम बॉम्बे' जैसी यादगार फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाईं।

शबाना के कुछ किस्सों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री ने बचपन में दो बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। उनकी मां शौकत आजमी ने इस बात का खुलासा अपनी आत्मकथा 'कैफ एंड आई मेमॉयर' में किया था।

बताया जाता है कि एक समय में अभिनेत्री को शशि कपूर पर क्रश था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में किया था।

अभिनेत्री को पिछली बार स्क्रीन पर क्राइम थ्रिलर 'डब्बा कार्टेल' में देखा गया था। हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित इस सीरीज में अंजलि आनंद, ज्योतिका, साई ताम्हणकर, शालिनी पांडे, जीशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे, भूपेंद्र जादावत और गजराज राव जैसे कलाकार शामिल थे।

अभिनेत्री जल्द ही राजकुमार संतोषी के अपकमिंग एक्शन ड्रामा 'लाहौर 1947' में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियाँ भी हमें सोचने पर मजबूर करती हैं। एक समाज के रूप में हमें मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करनी चाहिए और समर्थन प्रदान करना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शबाना आजमी का जन्मदिन कब है?
शबाना आजमी का जन्मदिन 18 सितंबर को मनाया जाता है।
शबाना आजमी की माँ कौन थीं?
शबाना की माँ शौकत आजमी भी एक अभिनेत्री थीं।
शबाना आजमी ने कौनसी फिल्मों में काम किया है?
उन्होंने 'उमराव जान' और 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्मों में काम किया है।
शबाना आजमी का हालिया प्रोजेक्ट क्या है?
उनका हालिया प्रोजेक्ट 'लाहौर 1947' है।
क्या शबाना आजमी ने आत्महत्या की कोशिश की थी?
हाँ, शबाना ने अपने बचपन में दो बार आत्महत्या की कोशिश की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले