26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महक चहल की शतरंज के माध्यम से जीवन की गहरी सीख

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महक चहल की शतरंज के माध्यम से जीवन की गहरी सीख

सारांश

महक चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की एक तस्वीर में जिंदगी को शतरंज के खेल के समान बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ चालें जीत दिलाती हैं, जबकि कुछ से हमें सीख मिलती है। उनके इस संदेश ने फैंस को प्रेरित किया है।

मुख्य बातें

सोशल मीडिया का उपयोग विचार साझा करने के लिए बढ़ रहा है।
महक चहल ने जीवन को शतरंज के खेल से जोड़ा है।
प्रतिक्रिया देने वाले प्रशंसकों ने उनके संदेश को प्रेरणादायक बताया।
महक चहल ने कई फिल्मों और रियलिटी शो में काम किया है।
जीवन के अनुभवों से सीख लेना महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 13 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। मनोरंजन की दुनिया में सोशल मीडिया सिर्फ तस्वीरें साझा करने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह सितारों के लिए अपने विचार, अनुभव और जीवन के दृष्टिकोण को लोगों के साथ बांटने का प्लेटफार्म बन गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को अभिनेत्री महक चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है जिसने उनके प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। इस पोस्ट में वह शतरंज खेलती हुई नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने जीवन के बारे में एक दिलचस्प बात भी लिखी है।

महक चहल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शतरंज की बिसात के सामने बैठी हुई हैं। तस्वीर में उनका व्यक्तित्व शांत नजर आ रहा है, जैसे वह अगली चाल के बारे में गहराई से विचार कर रही हों। शतरंज की बिसात पर मोहरे सजाए हुए हैं और महक उन्हें ध्यान से देखती हुई दिख रही हैं।

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी एक हद तक शतरंज की तरह है। कुछ चालें जीत दिलाती हैं, जबकि कुछ से आप सीखते हैं। दोनों ही स्थिति में, यह सब खेल का हिस्सा है।'

महक चहल के इस पोस्ट पर फैंस ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने उनके इस संदेश को प्रेरणादायक बताया।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'वाह, क्या बात कही है! जिंदगी सच में शतरंज की तरह होती है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'यह सिर्फ शतरंज नहीं, बल्कि जीवन की एक बड़ी सीख है।' वहीं एक अन्य फैन ने कहा, 'हार भी आवश्यक है, तभी जीत की कीमत समझ में आती है।'

महक चहल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगु फिल्म 'नीथो' से की थी। इसके बाद उन्होंने 2003 में हिंदी फिल्म 'नई पड़ोसन' से बॉलीवुड में कदम रखा, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ कई लोकप्रिय गानों में भी डांस परफॉर्मेंस दी। 2009 में वह सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' में दिखाई दीं। टेलीविजन पर उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में भाग लेकर विशेष लोकप्रियता हासिल की, जहां वह रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्होंने 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' में भी भाग लिया और 'नागिन 6' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करता है। शतरंज के खेल के माध्यम से उन्होंने जो सीख साझा की है, वह सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महक चहल ने शतरंज के बारे में क्या कहा?
महक चहल ने कहा कि जिंदगी शतरंज की तरह होती है, जहां कुछ चालें जीत दिलाती हैं और कुछ से सीख मिलती है।
महक चहल का करियर कब शुरू हुआ?
महक चहल ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में तेलुगु फिल्म 'नीथो' से की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले