क्या प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर दमदार है, महेश बाबू ने क्या कहा?

Click to start listening
क्या प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर दमदार है, महेश बाबू ने क्या कहा?

सारांश

प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे महेश बाबू ने शानदार बताया है। इस फिल्म में प्रियंका का दमदार एक्शन अवतार दर्शकों को लुभा रहा है। जानें इस फिल्म के बारे में और महेश बाबू की प्रतिक्रिया।

Key Takeaways

  • महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा के ट्रेलर को सराहा।
  • फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी को रिलीज होगी।
  • प्रियंका का एक्शन अवतार दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
  • महेश और प्रियंका की जोड़ी को लेकर फैंस में उत्सुकता है।
  • फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें प्रियंका एक समुद्री डाकू के रूप में हैं।

मुंबई, 24 जनवरी (राष्ट्रीय प्रेस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगे। हाल ही में प्रियंका की नई फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर जारी हुआ, जिसे महेश बाबू ने समर्थन दिया।

महेश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के ट्रेलर की एक क्लिप साझा की, जिसमें प्रियंका एक्शन में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अवतार में हैं।"

महेश बाबू ने प्रियंका को "अटल" और "मजबूत" बताया और फिल्म 'द ब्लफ' की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्रियंका एक ऐसे महिला का किरदार निभा रही हैं जो पूर्व में समुद्री डाकू रही है। ट्रेलर में प्रियंका की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इसके अलावा, प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में भी नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। मेकर्स ने प्रियंका का लुक भी रिवील किया है, जिसमें वह पीली साड़ी में बंदूक पकड़े दिख रही हैं।

राजामौली इस फिल्म के जरिए फिर से दर्शकों को ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। फैंस प्रियंका और महेश बाबू को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, और यह प्रियंका की भारत में वापसी का भी प्रतीक है।

फिल्म की रिलीज़ की संभावना 2027 में जताई जा रही है, और प्रियंका 'कृष-4' में भी नजर आ सकती हैं।

Point of View

यह फिल्म प्रियंका के लिए भारत में एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है।
NationPress
05/02/2026

Frequently Asked Questions

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
महेश बाबू ने ट्रेलर के बारे में क्या कहा?
महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा को दमदार और मजबूत बताया है।
फिल्म 'द ब्लफ' किस प्रकार की है?
यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
प्रियंका चोपड़ा किस किरदार में हैं?
प्रियंका 'ब्लडी मैरी' नामक एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।
क्या प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' भी आने वाली है?
हाँ, प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू दोनों फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगे।
Nation Press