क्या नदीम खान को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया?
सारांश
Key Takeaways
- नदीम खान पर दुष्कर्म का आरोप।
- पीड़िता ने 10 वर्षों तक झूठे वादों का सामना किया।
- मालवणी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- मनोरंजन जगत में विश्वासघात का यह एक गंभीर मामला है।
- धुरंधर फिल्म में बड़े कलाकारों ने काम किया है।
मुंबई, २५ जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में रिलीज़ हुई धुरंधर फिल्म में अभिनय करने वाले अभिनेता नदीम खान को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पीड़िता ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने दावा किया है कि नदीम ने शादी का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ १० वर्षों तक दुष्कर्म किया।
नदीम ने धुरंधर फिल्म में डकैत रहमान (अक्षय खन्ना) के रसोइये अखलाक का रोल निभाया था।
इस मामले की जानकारी के अनुसार, मालवणी पुलिस ने नदीम खान को नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना मुंबई के मनोरंजन जगत को हिलाकर रख देने वाली है और यह मालाड के मालवणी इलाके से सामने आई है।
नदीम खान पर घरेलू काम करने वाली महिला के साथ लगभग १० वर्षों तक दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप है, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
यह महिला अभिनेता नदीम खान के घर पर घरेलू काम करती थी। आरोप है कि उन्होंने महिला को शादी का झूठा वादा करके कई वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
साल २०१५ से आरोपी नदीम खान ने महिला का भरोसा जीतकर बार-बार उसके साथ अत्याचार और दुष्कर्म किया। शुरुआत में महिला डर के कारण शिकायत नहीं कर पाई, लेकिन जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और मानसिक उत्पीड़न बढ़ने लगा, तब महिला ने पुलिस का सहारा लिया।
महिला की शिकायत के आधार पर मालवणी पुलिस ने अभिनेता नदीम खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने मुंबई में कितनी अन्य महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।
गौरतलब है कि धुरंधर फिल्म २ दिसंबर २०२५ को रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।