2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेशनल टूरिज्म डे पर संदीपा धर की ट्रैवल डायरी से वीकेंड का असली मतलब सीखा जा सकता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेशनल टूरिज्म डे पर संदीपा धर की ट्रैवल डायरी से वीकेंड का असली मतलब सीखा जा सकता है?

सारांश

हर साल 25 जनवरी को 'नेशनल टूरिज्म डे' मनाया जाता है। अभिनेत्री संदीपा धर की ट्रैवल डायरी हमें सिखाती है कि वीकेंड का असली मतलब खुद के लिए समय निकालना और धूप का आनंद लेना है। जानें उनके अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

नेशनल टूरिज्म डे का महत्व समझें।
पर्यटन केवल यात्रा नहीं, बल्कि खुद से जुड़ने का माध्यम है।
संदीपा धर के अनुभवों से सीखें कि कैसे आराम और फैशन संतुलित किया जा सकता है।

मुंबई, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को 'नेशनल टूरिज्म डे' का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिकी और संस्कृति में पर्यटन के योगदान को उजागर करना, भारतीय विरासत का सम्मान करना और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देना है। अभिनेत्री संदीपा धर की ट्रैवल डायरी हमें यह सिखाती है कि वीकेंड का असली मतलब है, खुद के लिए कुछ पल निकालना, धूप का अनुभव करना और अपने लिए समय बिताना।

नेशनल टूरिज्म डे के अवसर पर संदीपा की तस्वीरें यात्रा और सुकून भरे पलों की खूबसूरती को सरलता से दर्शाती हैं।

एक तस्वीर में संदीपा को स्वीमिंग पूल के पास पिकनिक का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वे सफेद चादर पर सन अंब्रेला के नीचे एक किताब पढ़ते हुए और पास में बोर्ड गेम रखते हुए आराम कर रही हैं। उनका सफेद टैंक टॉप, डेनिम शॉर्ट्स और पीले सनग्लास उनके लुक को और अधिक स्टाइलिश बनाते हैं।

दूसरी तस्वीर में संदीपा को पूलसाइड पर मस्टर्ड कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें उन्होंने हल्की सफेद पैंट और शर्ट पहनी हुई है। हरियाली और नीले पानी के बीच उनका लुक और भी आकर्षक प्रतीत हो रहा है। संदीपा के पोस्ट से यह स्पष्ट होता है कि यात्रा के दौरान आराम और फैशन दोनों को संतुलित किया जा सकता है।

अंतिम तस्वीर में वे गोल्डन आवर के दौरान पूल में कमर तक पानी में खड़ी दिखाई दे रही हैं। उनके इस लुक और अंदाज ने इस पल को और भी खास बना दिया है। यह तस्वीर यात्रा के दौरान मिलने वाले सुकून और शांति को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है।

नेशनल टूरिज्म डे पर संदीपा की ये तस्वीरें हमें यह संदेश देती हैं कि यात्रा सिर्फ नई जगहों को देखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह खुद से जुड़ने का भी एक तरीका है।

संदीपा जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगी, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा, वे एक और अनटाइटल्ड फिल्म में भी काम कर रही हैं, जिसकी जानकारी शीघ्र ही उपलब्ध होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सांस्कृतिक और व्यक्तिगत विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह दिन हमें अपनी विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेशनल टूरिज्म डे कब मनाया जाता है?
नेशनल टूरिज्म डे हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।
संदीपा धर की ट्रैवल डायरी में क्या खास है?
संदीपा धर की ट्रैवल डायरी हमें वीकेंड का असली मतलब समझाती है, जो कि खुद के लिए समय निकालना और धूप का आनंद लेना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले