27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेहा धूपिया ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करके अपने बचपन की यादें ताजा कीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेहा धूपिया ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करके अपने बचपन की यादें ताजा कीं?

सारांश

नेहा धूपिया ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करके अपने बचपन की यादों को ताजा किया। उनके अनुभवों से जुड़ी खास बातें जानें और इस यात्रा के रोमांच का हिस्सा बनें।

मुख्य बातें

बचपन की यादें ताजा करने का सफर स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का आनंद सफर की खुशी और नए लोगों से मिलने का अनुभव यात्रा का महत्व और संस्कृति से जुड़ाव सकारात्मक सोच और अनुभवों को साझा करना

मुंबई, ३० जून (राष्ट्र प्रेस)। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अपने बचपन की यादों को ताजा करने के लिए मुंबई से सूरत तक ट्रेन यात्रा की।

नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली ट्रेन के सफर की झलकियां साझा की। इसके साथ ही उन्होंने इस सफर का वीडियो अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया।

यूट्यूब पर नेहा ने वीडियो का टाइटल 'वंदे भारत... मुंबई से सूरत का सफर' दिया। साथ ही कैप्शन में लिखा, ''मैं हमेशा से वंदे भारत एक्सप्रेस पर यात्रा करने का इंतजार करती रही हूं और आखिरकार मौका मिल ही गया... एक एक्टर होने के नाते मुझे अपने काम में सबसे अच्छा हिस्सा यात्रा करना और नए-नए लोगों से मिलना लगता है। इस सफर में भी मैंने न केवल अच्छा समय बिताया, बल्कि स्वादिष्ट खाने का भी लुत्फ उठाया। सूरत में एक इवेंट के दौरान मुझे वहां की मशहूर लोकल डिश 'लोचो' चखने का मौका मिला, जो मुझे काफी पसंद आई। वादा करती हूं कि मैं अपनी जिंदगी के ऐसे छोटे-छोटे पलों को आगे भी सभी के साथ शेयर करती रहूंगी।''

वीडियो की शुरुआत में नेहा धूपिया को जोश और उत्साह के साथ ट्रेन में चढ़ते हुए देखा जा सकता है। वह गर्म चाय की चुस्की के साथ सफर का लुत्फ उठा रही हैं।

नेहा अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहती हैं कि जब वह छोटी थीं, तो अपने मम्मी-पापा के साथ ट्रेन से सफर किया करती थीं।

उन्होंने कहा, ''जब मैं बच्ची थी, तो मम्मी-पापा के साथ ट्रेन से सफर करती थी... और आज मुझे बिल्कुल वही महसूस हो रहा है। इस सफर ने मेरे दिल में बहुत सारी अच्छी यादें ताजा कर दीं।''

नेहा ने अपने सफर के बारे में कहा, ''यह अनुभव बहुत खास और खूबसूरत था। सर्विस बहुत अच्छी थी, सफर आरामदायक था, और रास्ते में मुझे कुछ बहुत प्यारे लोग भी मिले।''

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दिखाता है कि कैसे यात्रा हमें अपने अतीत से जोड़ती है। यह अनुभव दर्शकों के लिए प्रेरणादायक है और यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने जीवन के छोटे-छोटे पलों को संजोकर रखें।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेहा धूपिया ने किस ट्रेन से यात्रा की?
नेहा धूपिया ने वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा की।
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण क्या था?
इस यात्रा का मुख्य आकर्षण नेहा के बचपन की यादें और स्थानीय डिश 'लोचो' का स्वाद लेना था।
नेहा ने अपने अनुभवों को कहाँ शेयर किया?
नेहा ने अपने अनुभवों को अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर साझा किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले