क्या ओशिवारा गोलीबारी मामले में कमाल राशिद खान से पूछताछ जारी है?

Click to start listening
क्या ओशिवारा गोलीबारी मामले में कमाल राशिद खान से पूछताछ जारी है?

सारांश

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके, ओशिवारा गोलीबारी मामले में मुख्य संदिग्ध हैं। पुलिस उनकी लगातार पूछताछ कर रही है। जानिए इस मामले की पूरी जानकारी और केआरके का बयान क्या है।

Key Takeaways

  • कमाल राशिद खान ओशिवारा गोलीबारी के मुख्य संदिग्ध हैं।
  • पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की है।
  • घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत एकत्रित किए गए हैं।
  • केआरके ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
  • इस घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई।

मुंबई, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान, जिन्हें केआरके के नाम से भी जाना जाता है, मुंबई में दो राउंड की गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस की हिरासत में हैं।

इस मामले में केआरके मुख्य संदिग्ध माने जा रहे हैं और पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। उन्हें शुक्रवार की शाम को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लाया गया और तब से पुलिस उनकी पूछताछ जारी रखे हुए है।

ओशिवारा गोलीबारी मामले में केआरके से मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के बयान के अनुसार, कमाल खान का घर नालंदा सोसाइटी के पास है, जहां गोलीबारी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर घटना का पुनर्निर्माण किया। पुनर्निर्माण के आधार पर पुलिस का मानना है कि गोलियां कमाल खान के बंगले की दिशा से चलाई गई थीं। ओशिवारा पुलिस ने अपराध शाखा के सहयोग से आस-पास के कई सीसीटीवी कैमरों की जांच की है, जिसमें सोसाइटी और बंगले के पास के कैमरे शामिल हैं। फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच के लिए इस्तेमाल की गई गोलियों को जब्त कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने ये भी जानकारी दी है कि केआरके ने अपने बयान में गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है और बताया है कि उन्होंने गोलीबारी में लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल किया था। केआरके का कहना है कि वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते थे, बल्कि अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे और इसी दौरान यह घटना हो गई।

अभी अभिनेता की बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की पूछताछ और कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि 18 जनवरी को मुंबई के अंधेरी के ओशिवारा स्थित एक रिहायशी इमारत में दो बार गोली चलने की तेज आवाज आई थी। सौभाग्य से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। रिहायशी बिल्डिंग में लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा और मॉडल प्रतीक वैध भी रहते हैं और उन्होंने रात के समय गोली की आवाज सुनी थी।

Point of View

NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

कमाल राशिद खान किस मामले में पुलिस हिरासत में हैं?
कमाल राशिद खान ओशिवारा गोलीबारी मामले में पुलिस हिरासत में हैं।
क्या कमाल राशिद खान ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है?
हां, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
क्या पुलिस ने केआरके की बंदूक जब्त की है?
जी हां, पुलिस ने केआरके की बंदूक जब्त कर ली है।
क्या इस गोलीबारी में किसी को नुकसान हुआ?
नहीं, इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
कब हुई थी यह गोलीबारी?
यह गोलीबारी 18 जनवरी को हुई थी।
Nation Press