27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'टीआरपी किंग' पवन सिंह ने 'जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई' से चुनावी माहौल को गर्म कर दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'टीआरपी किंग' पवन सिंह ने 'जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई' से चुनावी माहौल को गर्म कर दिया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक, पवन सिंह ने अपना नया गाना 'जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई' जारी किया है। इस गाने के पीछे की कहानी, प्रशंकों की प्रतिक्रियाएं और राजनीतिक माहौल पर इसका प्रभाव जानें। क्या यह गाना बिहार की राजनीतिक तस्वीर को बदल देगा?

मुख्य बातें

पवन सिंह का नया गाना चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकता है।
गाने में राजनीतिक संदेश छुपा है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं गाने की सफलता को दर्शाती हैं।
पवन सिंह का राजनीतिक करियर लगातार आगे बढ़ रहा है।

मुंबई, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। इसी बीच, पावर स्टार पवन सिंह ने गुरुवार को चुनाव से पहले अपना नया गाना 'जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई' जारी किया है।

पवन सिंह, जिन्हें टीआरपी किंग कहा जाता है, ने लोक आस्था के महापर्व छठ के बाद यह गाना इंस्टाग्राम पर रिलीज किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार।"

इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गीत को पवन सिंह ने अपने आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया है, जिसे सुनकर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन आ रहा है।

वीडियो में पीएम मोदी और सीएम नीतिश की जोड़ी नजर आ रही है, साथ ही कुछ क्लिप्स में अभिनेता पवन सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

प्रशंसकों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "अबकी बार मोदी-नीतिश सरकार!" वहीं, दूसरे ने लिखा, "बीजेपी।" एक अन्य यूजर ने कहा, "गाना बहुत बढ़िया है।"

पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह गाना जारी करके स्पष्ट कर दिया है कि वे पार्टी के प्रति निष्ठावान हैं। इससे पहले भी उन्होंने छठ पूजा के दौरान 'घाटे चलले मोदी नीतिश' गाना रिलीज किया था, जिसमें वे छठी मईया से कामना कर रहे हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव में नीतिश कुमार और पीएम मोदी जीतें।

गाने में पवन सिंह कहते हैं, "घाटे चली हो उठाके दऊरा।" गीत के बोल अशोक श्योपुरी ने लिखे हैं और आवाज पवन सिंह ने दी है।

अभिनेता ने साल 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और उन्होंने अपना नामांकन भी भर लिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पवन सिंह ने कौन सा नया गाना रिलीज किया है?
पवन सिंह ने ' जोड़ी मोदी नीतिश के हिट होई ' नामक नया गाना रिलीज किया है।
इस गाने के बोल किसने लिखे हैं?
इस गाने के बोल अशोक शिवपुरी ने लिखे हैं।
वीडियो में कौन-कौन नजर आ रहे हैं?
वीडियो में पीएम मोदी और सीएम नीतिश की जोड़ी नजर आ रही है।
पवन सिंह किस पार्टी से जुड़े हैं?
पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।
पवन सिंह की पत्नी का नाम क्या है?
पवन सिंह की पत्नी का नाम ज्योति सिंह है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले