क्या पवन सिंह अपने पैतृक गांव में मतदान के लिए पहुंचे? 'पावर स्टार' का भव्य स्वागत!
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, ६ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मतदान करने के लिए पावर स्टार पवन सिंह गुरुवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत हुआ, जिससे खुश होकर अभिनेता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेता हेलीकॉप्टर से उतरते दिखाई देते हैं। उनके चारों ओर प्रशंसकों की भारी भीड़ नजर आ रही है। गांववाले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन कर रहे हैं, जबकि कुछ युवा सेल्फी लेने के लिए बेकरार हैं। वहीं, जमीन पर लिखा है, "आपका हार्दिक स्वागत है, पावर स्टार पवन सिंह।"
अभिनेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "आप सभी के इस प्यार के आगे मैं नतमस्तक हूं।"
वीडियो में उन्होंने अपनी आवाज में गाया हुआ गाना 'जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होइ' ऐड किया। यह गाना उन्होंने मतदान से पहले ही रिलीज किया था, जिसे प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया।
प्रशंसकों ने इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स किए और अभिनेता की जमकर प्रशंसा की।
पवन सिंह सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं हैं। उनकी लोकप्रियता देशभर में फैली हुई है। वे जिस शो में जाते हैं, उसकी टीआरपी बढ़ जाती है। इसलिए उन्हें 'टीआरपी किंग' भी कहा जाता है। हाल ही में अभिनेता 'राइज एंड फॉल' में नजर आए थे, जिसके बाद शो की टीआरपी काफी बढ़ गई थी। हालांकि, वे शो में ज्यादा दिनों तक नहीं रुके।
इस शो में टीवी, सोशल मीडिया, खेल और फिल्म जगत के लोग शामिल थे। इसमें पवन सिंह के अलावा, अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, अहाना कुमरा, धनश्री वर्मा, कुबरा सैत और अनाया बांगर जैसे सितारे शामिल थे। यह शो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था। शो के विनर अर्जुन बिजलानी बने थे।