28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने एकलीन का पहला जन्मदिन मनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने एकलीन का पहला जन्मदिन मनाया?

सारांश

टीवी स्टार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी एकलीन का पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जीवन में आने को एक अद्भुत अनुभव बताया। जानिए इस खुशनुमा पल की खास बातें।

मुख्य बातें

प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी का पहला जन्मदिन मनाया।
दंपति ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया।
परिवार के साथ जश्न का महत्व दर्शाया गया।
प्रिंस ने शादी की सालगिरह पर पत्नी को प्यार भरा संदेश दिया।
बेटी के जीवन में आने से जीवन में खुशियों का संचार हुआ है।

मुंबई, 20 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। टीवी स्टार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने रविवार को अपने प्यारे बेटी एकलीन का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस विशेष मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ यादगार पल साझा करते हुए एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि एकलीन के आगमन से उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।

प्रिंस नरूला और युविका ने इस पोस्ट को अपने-अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेबी डॉल एकलीन नरूला, तुमसे मुझे बहुत प्यार है। तुम्हारी खूबसूरत मुस्कान ने मेरी जिंदगी को बदल दिया है। पापा आपके लिए सब कुछ करेंगे, और आपको सबसे अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करेंगे। मेरी बेटी एक फाइटर बनेगी, मम्मा की जान और पापा की जीवन। पापा का सबसे अच्छा समय तब होता है जब तुम मम्मी या पापा बुलाती हो। आई लव यू मेरी बेबी।"

इसके साथ ही उन्होंने जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें युविका, प्रिंस और उनके करीबी दोस्त पार्टी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट किए और उनकी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले, प्रिंस नरूला ने अपनी 7वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी युविका के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने मजाक में कहा था कि अब उन्हें युविका और अपनी बेटी दोनों के मूड स्विंग को संभालना है।

प्रिंस ने इस पोस्ट में लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी, मेरी प्यारी युविका चौधरी। मैं तुमसे इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। हमारे रोजाना के झगड़ों से ज्यादा, लेकिन तुम हमेशा सही होती हो क्योंकि बीवी हमेशा सही होती है। तुम मेरी राइट चॉइस हो। कितने साल हो गए हमें साथ रहते हुए, पता ही नहीं चला कब हम 2 से 3 हो गए। अब मैं एक छोटे और एक बड़े बच्चे दोनों के मूड स्विंग का सामना कर रहा हूं, लेकिन एक बात याद रखना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। शादी की सालगिरह मुबारक।"

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का बेटी के जन्मदिन का जश्न न सिर्फ व्यक्तिगत खुशियों का प्रतीक है, बल्कि यह हमें यह भी दिखाता है कि कैसे परिवार और प्यार हमारे जीवन को समृद्ध बनाते हैं।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी का नाम क्या है?
उनकी बेटी का नाम एकलीन है।
प्रिंस और युविका ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर क्या पोस्ट किया?
उन्होंने एक भावुक संदेश साझा किया जिसमें उनकी बेटी के जीवन में आने की खुशी का इजहार किया गया।
प्रिंस नरूला ने अपनी शादी की सालगिरह पर क्या लिखा था?
उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें युविका और उनकी बेटी के मूड स्विंग को संभालना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले