26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैंने सभी को गीतकार बना दिया? प्रीतम ने अमिताभ भट्टाचार्य को कैसे मिस किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैंने सभी को गीतकार बना दिया? प्रीतम ने अमिताभ भट्टाचार्य को कैसे मिस किया?

सारांश

प्रीतम ने हाल ही में अमिताभ भट्टाचार्य के गानों की रचना को लेकर अपनी दिलचस्पी और उनके योगदान पर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह अमिताभ की प्रतिभा को पहचान नहीं पाए। जानिए, प्रीतम के इस अनुभव के पीछे की कहानी और उनके नए आइडियाज के बारे में।

मुख्य बातें

अमिताभ भट्टाचार्य की प्रतिभा के प्रति प्रीतम की अनदेखी।
रोमांटिक संगीत का महत्व।
एक म्यूजिक कंपोजर का अनुभव।
नए आइडियाज का महत्व।
प्रतिभा की पहचान में चूक।

मुंबई, 11 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम की हालिया रिलीज़ फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' के गानों की काफी प्रशंसा हो रही है। खासकर, 'कायदे से' गाना दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसमें प्रीतम ने रोमांटिक संगीत दिया, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। इस पर प्रीतम ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के बोल लिखे हैं, तो वे हैरान रह गए कि वह उनकी नजरों से कैसे छिप गए?

अमिताभ लंबे समय तक प्रीतम के असिस्टेंट रहे हैं। जब वे दोनों साथ काम कर रहे थे, तब प्रीतम को अमिताभ की इस विशिष्टता की जानकारी नहीं थी।

प्रीतम ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, ''अमिताभ मेरे पहले असिस्टेंट में से एक थे। वह मेरे पास काम के लिए आए थे, लेकिन उस समय मैं खुद इंडस्ट्री में नया था। मुझे लगता था कि अमिताभ गाते हैं; वह कभी लिखते नहीं थे। उस वक्त मैं हर किसी को गीतकार बना देता था।''

उन्होंने आगे कहा, ''अमिताभ वर्मा मेरे स्टूडियो के एडिटर थे। मैंने उन्हें गाने के बोल लिखने का मौका दिया। मयूर पुरी संजय गढ़वी के असिस्टेंट थे। मैंने उनसे एक छोटा सा ड्राफ्ट लिखने को कहा और उन्हें भी गीतकार बना दिया। आशीष पंडित गाना गाने आए थे, मैंने उनसे भी एक ड्राफ्ट लिखने को कह दिया। मैं सोच रहा था कि अमिताभ भट्टाचार्य मेरी नजरों से कैसे छिप गए?''

प्रीतम ने कहा, ''जब मुझे पता चला कि अमिताभ ने 'देव डी' के गाने 'इमोशनल अत्याचार' के बोल लिखे हैं, तो मैंने कहा, 'ये हमारा पिम्पू है, उसने ये लिखा है!' मुझे लगता है कि उसने मेरे लिए पहली बार 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' फिल्म का गाना लिखा था। इसके बाद हमारा रिश्ता और भी गहरा हो गया।''

इससे पहले, प्रीतम ने बताया कि वह निर्देशक अनुराग के साथ एक नए आइडिया को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रीतम ने राष्ट्र प्रेस को एक इंटरव्यू में कहा, ''उनके पास दो-तीन नए आइडिया हैं। एक ऐसा आइडिया है जिसके बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मैं उस आइडिया को लेकर उतना ही उत्साहित हूं जितना 'मेट्रो... इन दिनों' के समय था। वो आइडिया थोड़ा अलग और नया है।''

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें यह भी बताती है कि हमें अपने आस-पास की प्रतिभाओं को पहचानने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रीतम ने अमिताभ भट्टाचार्य के बारे में क्या कहा?
प्रीतम ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि अमिताभ भट्टाचार्य ने गाने के बोल लिखे हैं, तो वे हैरान रह गए।
क्या प्रीतम ने किसी और को गीतकार बनाया?
हाँ, प्रीतम ने कई अन्य लोगों को भी गीतकार बना दिया था, जिनमें मयूर पुरी और आशीष पंडित शामिल हैं।
प्रीतम के नए आइडियाज के बारे में क्या जानकारी है?
प्रीतम ने बताया कि उनके पास दो-तीन नए आइडिया हैं, जिनमें से एक के बारे में वह ज्यादा नहीं बता सकते।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले