क्या प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बर्थडे 'लिटिल मरमेड' थीम पर मनाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बर्थडे 'लिटिल मरमेड' थीम पर मनाया?

सारांश

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का जन्मदिन 'लिटिल मरमेड' थीम पर मनाया। इस विशेष दिन को प्रियंका और निक जोनास ने पूरे प्यार और खुशी के साथ सेलिब्रेट किया। जानें इस खूबसूरत पल के बारे में और देखें तस्वीरें।

मुख्य बातें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया।
जन्मदिन का थीम 'लिटिल मरमेड' था।
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं।
मालती का जन्म समय से पहले हुआ था।
यह क्षण प्रियंका के परिवार के लिए खास था।

मुंबई, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हैं, लेकिन इस बार इसका कारण कोई फिल्म या पुरस्कार नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन का एक बेहद खूबसूरत क्षण है। प्रियंका और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनास की बेटी मालती मैरी आज चार साल की हो गई हैं।

इस विशेष अवसर को इस जोड़े ने पूरे प्रेम और आनंद के साथ मनाया, जिसकी झलक प्रियंका और निक ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती के जन्मदिन समारोह की एक झलक प्रस्तुत की। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें मालती के लिए 'द लिटिल मरमेड' थीम पर जन्मदिन मनाया गया। इस पार्टी में केक खासतौर पर इस थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया था, जिसमें डिज्नी की प्रसिद्ध पात्र एरियल और उसके दोस्त सेबास्टियन को दर्शाया गया।

इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'वह चार साल की हो गई है।'

वहीं, निक जोनास ने भी अपनी बेटी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर साझा की, हालांकि उन्होंने मालती के चेहरे को केक इमोजी से ढक रखा था। इसके साथ उन्होंने लिखी भावुक बातें, 'मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है।'

इस खास मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी अपनी नातिन मालती के लिए एक भावनात्मक संदेश लिखा। मधु चोपड़ा ने कहा, 'मालती ने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को खुशियों और जादू से भर दिया। आपको ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। बाद में इस जोड़े ने बताया था कि मालती का जन्म समय से पहले हुआ था, जिसके चलते उसे 100 दिनों से अधिक समय तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था। यह समय उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम देखते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह सेलिब्रेशन केवल एक व्यक्तिगत पल नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे सेलिब्रिटी अपने परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखते हैं। ऐसे क्षण समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रियंका चोपड़ा ने कब अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया?
प्रियंका चोपड़ा ने 16 जनवरी को अपनी बेटी मालती का जन्मदिन मनाया।
मालती के जन्मदिन की थीम क्या थी?
मालती के जन्मदिन की थीम 'लिटिल मरमेड' थी।
प्रियंका ने जन्मदिन पर क्या साझा किया?
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मालती के जन्मदिन की तस्वीरें साझा की।
निक जोनास ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर क्या कहा?
निक जोनास ने लिखा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी नन्ही परी अब चार साल की हो गई है।
प्रियंका की मां ने क्या लिखा?
प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने लिखा कि मालती ने उन्हें नानी बनाया और उनकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले