क्या राकेश बेदी को मिला 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' सम्मान? अभिनेता ने जताया आभार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राकेश बेदी को मिला 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' सम्मान? अभिनेता ने जताया आभार

सारांश

राकेश बेदी को हाल ही में आईटीए द्वारा 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनके लंबे समय के बेहतरीन काम के लिए दिया गया है। अभिनेता ने अपने फैंस के साथ खुशी साझा की है।

मुख्य बातें

राकेश बेदी को 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया।
उन्होंने कई प्रसिद्ध शोज में काम किया है।
उनकी फिल्म ' धुरंधर ' में एक थ्रिलर किरदार है।
अभिनेता ने अपनी अदाकारी के लिए दर्शकों का दिल जीता है।
उनकी बहुआयामी प्रतिभा को सराहा गया है।

मुंबई, 20 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। हिंदी सिनेमा और टेलीविजन के क्षेत्र में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके अभिनेता राकेश बेदी हाल ही में फिल्म 'धुरंधर' में दिखाई दिए हैं। हाल ही में उन्हें आईटीए की ओर से 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' से नवाजा गया है।

यह पुरस्कार अभिनेता को टीवी जगत में उनके उत्कृष्ट कार्य और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे अवॉर्ड के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, "भारतीय टेलीविजन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आईटीए द्वारा 'स्क्रॉल ऑफ ऑनर' पुरस्कार मिला है।"

अभिनेता की यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन में फैंस उनकी प्रशंसा कर रहे हैं।

राकेश बेदी को उनकी बहुआयामी प्रतिभा के लिए जाना जाता है, खासकर उनकी कॉमिक टाइमिंग और हास्य भूमिकाओं के लिए, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं, जिससे वे दर्शकों के प्रिय बन गए हैं। उन्होंने एफटीआईआई से स्नातक की डिग्री हासिल की और फिर मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने 'चश्मे बद्दूर', 'ये जो है जिंदगी', और 'श्रीमान श्रीमती' जैसे शो में काम किया है। हाल ही में वे 'भाभी जी घर पर हैं' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी नजर आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'हमारे तुम्हारे' से की थी। इसके साथ ही, उन्होंने 'मसाज' में 24 किरदार निभाए और 'बीवी ओ बीवी' और 'पत्ते खुल गए' जैसे सफल नाटकों का लेखन और निर्देशन किया।

अभिनेता ने टीवी सीरियल 'श्रीमान-श्रीमती' में दिलरुबा का किरदार निभाया था, जिसके बाद उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने बतौर निर्देशक और लेखक के रूप में भी काम किया है। इन्होंने पॉडकास्ट सीरीज 'मेरा वो मतलब नहीं था' का निर्देशन और लेखन किया।

हाल ही में, अभिनेता ने थ्रिलर स्पाई फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान के लयारी में जमील जमाली नामक एक राजनेता का किरदार निभाया है। इस भूमिका ने दर्शकों को चौंका दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शकों के प्रति उनके योगदान को भी दर्शाता है। ऐसे समय में जब टेलीविजन और सिनेमा में गुणवत्ता की आवश्यकता है, बेदी का यह पुरस्कार प्रेरणा का स्रोत है।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राकेश बेदी को यह सम्मान क्यों मिला?
उन्हें यह सम्मान टीवी जगत में उनके लंबे समय के बेहतरीन काम और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए दिया गया है।
राकेश बेदी ने कौन-कौन से शोज में काम किया है?
उन्होंने 'चश्मे बद्दूर', 'ये जो है जिंदगी', 'श्रीमान श्रीमती', 'भाभी जी घर पर हैं' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शो में काम किया है।
राकेश बेदी की फिल्म 'धुरंधर' के बारे में क्या खास है?
इस फिल्म में उन्होंने पाकिस्तान के लयारी में जमील जमाली नाम के एक राजनेता का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को चौंका देता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले