20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का अपडेट: बस एक गाने की शूटिंग बाकी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का अपडेट: बस एक गाने की शूटिंग बाकी

सारांश

राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग लगभग खत्म हो चुकी है। केवल एक गाने की शूटिंग बची है। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या खास है!

मुख्य बातें

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है।
फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।
फिल्म में जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख सितारे राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट और राम चरण का दमदार लुक पहले ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर चुका है। अब फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

राम चरण ने बताया कि ‘पेड्डी’ की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के डायलॉग वाले सीन पूरी तरह से फिल्माए जा चुके हैं और अब केवल एक गाने की शूटिंग बाकी है। इस सूचना से स्पष्ट है कि फिल्म अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है।

इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। कुछ समय पहले, मेकर्स ने राम चरण के जन्मदिन पर ‘पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे’ शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें राम चरण का एक नया और दमदार अवतार दिखाया गया।

फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह आभास होता है कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन इस वीडियो ने पूरी कहानी को नया मोड़ दिया। इसमें राम चरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आए, जो अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी हैं।

वीडियो की शुरुआत एक प्रभावशाली आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, “कुश्ती कोई ऐसा खेल नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं। यह एक ऐसा खेल है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?”

वीडियो के अंत में राम चरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, “यह खेल मेरा गर्व है।”

फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'पेड्डी' कब रिलीज होगी?
फिल्म 'पेड्डी' 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
राम चरण के साथ कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
फिल्म 'पेड्डी' का निर्देशन कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।
क्या फिल्म में राम चरण का लुक खास है?
हाँ, राम चरण का लुक फिल्म में बेहद दमदार और आकर्षक है।
फिल्म 'पेड्डी' किस विषय पर आधारित है?
फिल्म 'पेड्डी' एक पहलवान की कहानी पर आधारित है, जो अपने खेल के प्रति जुनूनी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले