राम चरण के जन्मदिन पर 'पेड्डी' फिल्म का नया लुक किया गया पेश, अभिनेता का अद्भुत अंदाज

Click to start listening
राम चरण के जन्मदिन पर 'पेड्डी' फिल्म का नया लुक किया गया पेश, अभिनेता का अद्भुत अंदाज

सारांश

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण ने अपने जन्मदिन पर 'पेड्डी' फिल्म का एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके पहलवान के दमदार किरदार को दिखाया गया है, जो फैंस को खूब भा रहा है।

Key Takeaways

  • राम चरण ने अपने जन्मदिन पर 'पेड्डी' का वीडियो जारी किया।
  • फिल्म का निर्देशक बुच्ची बाबू सना हैं।
  • फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
  • वीडियो में राम चरण का पहलवान लुक दिखाया गया है।
  • फिल्म में जाह्नवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।

हैदराबाद, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'पेड्डी' को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस अवसर पर, फिल्म के निर्माताओं ने राम चरण के जन्मदिन पर फैंस के लिए एक खास उपहार पेश किया है। उन्होंने 'पेड्डी पहलवान ग्लिम्पसे' नामक एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राम चरण का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिला है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वृद्धि सिनेमा ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया और राम चरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके किरदार की झलक दिखाई। पोस्ट में लिखा, "फिल्म में राम चरण का हौसला, उनका खेल और उनका आत्मसम्मान साफ नजर आएगा। 'पेड्डी' फिल्म 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।"

राम चरण के किरदार को देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

वीडियो में राम चरण का एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले फिल्म की एक क्लिप में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए दिखाया गया था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद वह फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इस नए वीडियो ने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है। इसमें राम चरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने खेल को लेकर बेहद जुनूनी हैं। उनका यह लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

वीडियो की शुरुआत एक दमदार आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, "कुश्ती कोई ऐसा स्पोर्ट नहीं है जिसमें आप बैट लेकर आते हैं और सामने से आती बॉल का सामना करते हैं। यह एक ऐसा स्पोर्ट है, जिसमें आप अपनी जान की कसम खाते हैं और मौत के सामने खड़े होते हैं। अब मुझे बताओ, क्या तुम रिंग में उतरोगे या नहीं?"

वीडियो के आखिर में राम चरण उस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, "यह गेम मेरा गर्व है।"

फिल्म 'पेड्डी' में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म 30 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Point of View

बल्कि यह फिल्म के प्रति उत्सुकता को भी बढ़ा रहा है।
NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

फिल्म 'पेड्डी' कब रिलीज होगी?
'पेड्डी' फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
राम चरण के साथ कौन-कौन से कलाकार हैं?
राम चरण के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी हैं।
'पेड्डी' एक्शन ड्रामा है या रोमांस?
'पेड्डी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।
वीडियो में राम चरण का क्या लुक है?
वीडियो में राम चरण एक मजबूत पहलवान के रूप में नजर आ रहे हैं।
निर्देशक कौन हैं?
फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं।
Nation Press