चिरंजीवी का प्यार भरा संदेश: रामचरण के जन्मदिन पर दिए अनमोल आशीर्वाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चिरंजीवी का प्यार भरा संदेश: रामचरण के जन्मदिन पर दिए अनमोल आशीर्वाद

सारांश

रामचरण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने अपने बेटे को दी बधाई, जिसमें संस्कार और अनुशासन का जिक्र किया। जानें इस खास मौके की अनोखी बातें।

मुख्य बातें

चिरंजीवी का प्यार भरा संदेश.
रामचरण का करियर और परिवार का महत्व.
संस्कार और अनुशासन का जिक्र.
फिल्म पेड्डी की रिलीज़ की तारीख.
रामचरण की हिट फिल्मों की चर्चा.

मुंबई, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता रामचरण ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से न केवल साउथ सिनेमा में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। आज, अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने अनोखे ढंग से जन्मदिन की बधाई दी।

चिरंजीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर राम के बचपन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके साथ बिताए गए यादगार पल शामिल हैं। चिरंजीवी ने रामचरण को प्यार से 'चरण बाबू' संबोधित करते हुए लिखा, "चरण बाबू.... बचपन में जब तुमने मेरा हाथ पकड़ा, तब से लेकर अब तक तुमने कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहकर मुझे गर्व महसूस कराया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "तुम्हारी पेशेवर और व्यक्तिगत ज़िंदगी को संभालने की क्षमता, परिवार के प्रति तुम्हारी जिम्मेदारी, भगवान में तुम्हारा विश्वास, अनुशासन और अच्छे संस्कार—इन सबके चलते मेरा तुम्हारे प्रति प्यार और सम्मान हर बार और बढ़ता है।"

चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में भगवान से आशीर्वाद और रामचरण के लाखों फैंस के प्यार की कामना की। उन्होंने लिखा, "भगवान का आशीर्वाद और तुम्हारे फैंस का प्यार तुम्हें हमेशा आगे बढ़ने की शक्ति दे। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्रिय रामचरण।"

रामचरण एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने लंबे समय से सिनेमा में योगदान दिया है। वह मेगास्टार चिरंजीवी और सुरेखा कोंडेला के बेटे हैं।

रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों जैसे 'मगधीर', 'रंगस्थलम', और 'ध्रुव' में काम किया, जिन्हें केवल साउथ सिनेमा में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सराहा गया।

हालांकि, एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने उन्हें एक वैश्विक सितारे के रूप में स्थापित किया। अभिनेता रामचरण जल्द ही फिल्म पेड्डी में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन बुची बाबू ने किया है। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने दिया है। इसे वेंकट सतीश किलारू 'वृद्धि सिनेमाज' के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे परिवार, संस्कार और अनुशासन जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं। रामचरण का करियर और उनके मूल्य उन्हें एक उदाहरण बनाते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रामचरण की पहली फिल्म कौन सी थी?
रामचरण ने 2007 में पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'चिरुथा' से अपने करियर की शुरुआत की थी.
चिरंजीवी ने रामचरण को क्या कहा?
चिरंजीवी ने रामचरण को प्यार से 'चरण बाबू' कहा.
रामचरण की हिट फिल्मों में कौन सी शामिल हैं?
'मगधीर', 'रंगस्थलम', और 'ध्रुव' जैसी कई हिट फिल्में हैं.
रामचरण का परिवार कौन है?
रामचरण मेगास्टार चिरंजीवी और सुरेखा कोंडेला के बेटे हैं.
फिल्म पेड्डी कब रिलीज होगी?
फिल्म पेड्डी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
राष्ट्र प्रेस