31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने आध्यात्मिक यात्रा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने आध्यात्मिक यात्रा की?

सारांश

हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार की आध्यात्मिक यात्रा ने उन्हें मंदिर और प्रकृति के बीच सुकून भरे पल बिताने का अवसर दिया। उनकी तस्वीरें और अनुभव दर्शाते हैं कि वह न केवल एक गायिका हैं, बल्कि अपनी संस्कृति और आध्यात्मिकता से भी गहराई से जुड़ी हैं। जानें उनके इस अद्भुत अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

रेणुका पंवार एक प्रमुख हरियाणवी गायिका हैं।
उन्होंने आध्यात्मिक यात्रा की और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
उनकी तस्वीरें सादगी और आध्यात्मिकता को दर्शाती हैं।
वह अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़ी हैं।
उनके गाने युवा पीढ़ी में बहुत लोकप्रिय हैं।

मुंबई, 27 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार ने '52 गज का दामन', 'चटक-मटक', और 'बन्नो' जैसे हिट गानों से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वे सोशल मीडिया पर भी अपनी सक्रियता के लिए पहचानी जाती हैं। उनके फैंस गानों के साथ-साथ उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का भी बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

हाल ही में, रेणुका ने अपने इंस्टाग्राम पर मां शाकुंभरी देवी के मंदिर की यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी और आध्यात्मिकता का स्पष्ट झलक मिलती है।

पहली तस्वीर में वह गाय के बछड़े के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह नदी के किनारे बैठकर प्रकृति के साथ उस पल का आनंद ले रही हैं। तीसरी तस्वीर में वह मां काली के सामने हाथ जोड़कर भक्ति में लीन खड़ी हैं, जो उनके आध्यात्मिक पक्ष को दर्शाता है।

उनकी लुक की बात करें तो उन्होंने लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जो उनके सादे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मां शाकुंभरी देवी'

रेणुका का यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत भा गया है। कई यूजर्स उन्हें 'जय मां काली' लिख रहे हैं, तो कोई 'हार्ट' इमोजी भेज रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'जय गौरक्षक सेवा'। दूसरे ने लिखा, 'जय माता दी'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शाकुंभरी माता की जय'। कई यूजर्स ने 'जय श्री गौ माता' कमेंट किए।

उनका यह पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि वह न केवल एक बेहतरीन गायिका हैं, बल्कि अपनी संस्कृति और आध्यात्मिकता से भी गहराई से जुड़ी हैं।

रेणुका ने बहुत कम उम्र में गायन शुरू किया और कक्षा 10 में ही उन्होंने '52 गज का दामन' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने का प्रदर्शन किया। उनकी आवाज़ और अंदाज ने उन्हें युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय बना दिया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिकता से जुड़ना भी आवश्यक है। यह हमें अपने समाज और संस्कृति के प्रति जागरूक बनाता है।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेणुका पंवार के कौन-कौन से गाने लोकप्रिय हैं?
रेणुका के गाने जैसे '52 गज का दामन' , 'चटक-मटक' , और 'बन्नो' लाखों लोगों के दिलों को जीत चुके हैं।
रेणुका ने आध्यात्मिक यात्रा कब की?
रेणुका ने हाल ही में मां शाकुंभरी देवी के मंदिर की यात्रा की और वहां अपनी तस्वीरें साझा की।
रेणुका की सोशल मीडिया पर सक्रियता कैसी है?
रेणुका सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अपने फैंस के लिए नियमित रूप से तस्वीरें और अपडेट साझा करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले