2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राकेश रोशन ने ऋषि कपूर के जन्मदिन पर भावुक होकर याद किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राकेश रोशन ने ऋषि कपूर के जन्मदिन पर भावुक होकर याद किया?

सारांश

आज बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 73वां जन्मदिन है। राकेश रोशन ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया। जानिए इस दोस्ती की अनोखी कहानी और फिल्म इंडस्ट्री के अन्य सितारों ने किस तरह उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्य बातें

ऋषि कपूर का 73वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है।
राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर उनकी याद में एक भावुक पोस्ट किया।
ऋषि कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'बॉबी' प्रमुख है।
उनकी दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल है।
ऋषि कपूर का निधन 2020 में हुआ था।

मुंबई, 4 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का आज गुरुवार को 73वां जन्मदिन है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिनमें राकेश रोशन भी शामिल हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने दोस्त और अभिनेता ऋषि कपूर के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया।

राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर, जितेंद्र और राकेश रोशन एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस फोटो में उनकी पुरानी दोस्ती की झलक देखने को मिलती है। इसे साझा करते हुए फिल्म निर्माता ने लिखा, "चिंटू, आपकी आत्मा आज भी जिंदा है। जन्मदिन मुबारक हो!"

राकेश रोशन और ऋषि कपूर बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ने 1980 में रिलीज हुई फिल्म "आप के दीवाने" में साथ काम किया था। इस फिल्म में जितेंद्र भी थे। सुरेंद्र मोहन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में टीना मुनीम मुख्य अभिनेत्री थीं।

4 सितंबर 1952 को जन्मे अभिनेता ने 67 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने भी एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... जन्मदिन मुबारक।" उनकी इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने कमेंट किए।

अभिनेता संजय कपूर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो चिंटू! तुम्हारी याद हमेशा आती है। तुम्हारे साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।"

सादिया खातिब और भावना पांडे ने भी इमोजी के जरिए ऋषि कपूर को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

2018 में ल्यूकेमिया का पता चलने के बाद ऋषि कपूर इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। सफल इलाज के बाद एक साल बाद वह भारत लौट आए थे। हालांकि, 29 अप्रैल 2020 को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 30 अप्रैल 2020 को ल्यूकेमिया के दूसरे अटैक के चलते उनका निधन हो गया।

ऋषि कपूर ने 1970 की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता, लेकिन असली स्टारडम उन्हें 1973 में मिला, जब उनकी 'बॉबी' फिल्म पर्दे पर आई। इस फिल्म में 21 साल के ऋषि ने एक कॉलेज के छात्र का किरदार निभाया और पूरे देश में रोमांस के नए पोस्टर बॉय बन गए।

इसके बाद उन्होंने 'कर्ज', 'सरगम', 'प्रेम रोग', 'चांदनी', 'नगीना', 'नसीब', 'कुली', 'सागर', और 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी कई हिट फिल्में दीं। 70 और 80 के दशक में वह सबसे व्यस्त और सबसे अधिक कमाई करने वाले सितारों में शामिल थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उनकी अनोखी प्रतिभा और दोस्ती के प्रतीक हैं।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऋषि कपूर का जन्म कब हुआ था?
ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था।
ऋषि कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्म कौन सी है?
ऋषि कपूर की सबसे प्रसिद्ध फिल्म 'बॉबी' है, जो 1973 में रिलीज हुई थी।
ऋषि कपूर का निधन कब हुआ?
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ।
राकेश रोशन ने ऋषि कपूर को किस तरह याद किया?
राकेश रोशन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करके ऋषि कपूर को याद किया।
ऋषि कपूर की पत्नी ने क्या लिखा?
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने लिखा, 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... जन्मदिन मुबारक।'
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले