रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग: तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से बनाई गई थी साजिश

Click to start listening
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग: तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से बनाई गई थी साजिश

सारांश

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग की घटना में क्राइम ब्रांच ने तेजी से जांच शुरू की है। फायरिंग की साजिश तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई थी, जिससे संबंधित नई जानकारियाँ सामने आ रही हैं।

Key Takeaways

  • रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई।
  • साजिश तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से बनाई गई थी।
  • गोलू पंडित के नेतृत्व में साजिश का समन्वय किया गया।
  • पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार और गाड़ी का समन्वय पुणे मॉड्यूल ने किया।

नई दिल्ली, २४ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित निवास पर हुई फायरिंग की घटना के संबंध में क्राइम ब्रांच ने अलर्ट मोड में जांच शुरू कर दी है। इस फायरिंग केस में रोज नई जानकारी उभर कर आ रही है।

सूत्रों के अनुसार, फायरिंग की योजना तिहाड़ जेल और आर्थर रोड जेल से बनाई गई थी।

मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ के दौरान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की जिम्मेदारी आगरा मॉड्यूल को दी गई थी, जिसमें शूटर दीपक चंद्रा भी शामिल था।

इस साजिश का समन्वय तिहाड़ जेल में बंद गोलू पंडित ने किया। गोलू और आरोपी शुभम लोनकर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शुभम ने गोलू से नए शूटरों को भर्ती करने का अनुरोध किया। इसके बाद गोलू ने विष्णु कुशवाहा से संपर्क किया और विष्णु ने दीपक चंद्रा सहित अन्य लोगों को इस अपराध के लिए तैयार किया।

शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने बाद में दीपक और उसके साथियों से सीधे संपर्क किया और उन्हें मोटी रकम देने का लालच दिया। फायरिंग के कुछ दिन पहले ही गोलू पंडित तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। मुंबई पुलिस उसकी गिरफ्तारी की योजना बना रही है।

दूसरी ओर, फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी और हथियारों को मुहैया कराने की जिम्मेदारी पुणे मॉड्यूल को दी गई थी। इस मॉड्यूल का समन्वय शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर ने किया, जो वर्तमान में आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है।

पुलिस जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों जेलों से अपराधियों के बीच फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क बना रहा। मुंबई क्राइम ब्रांच अब गोलू पंडित और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर रही है।

Point of View

बल्कि यह जेलों के भीतर अपराधियों के नेटवर्क के विस्तार की भी ओर इशारा करती है। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियाँ इस मामले में महत्वपूर्ण हैं।
NationPress
25/02/2026

Frequently Asked Questions

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का कारण क्या था?
फायरिंग की साजिश तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई थी, जिसमें विभिन्न अपराधियों ने भाग लिया।
इस मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए हैं?
इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या गोलू पंडित को गिरफ्तार किया गया है?
गोलू पंडित तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो चुका है, और पुलिस उसकी गिरफ्तारी की योजना बना रही है।
फायरिंग में कौन शामिल था?
फायरिंग में दीपक चंद्रा और शुभम लोनकर जैसे प्रमुख अपराधी शामिल थे।
पुलिस की जांच की दिशा क्या है?
पुलिस अब गोलू पंडित और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Nation Press