23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से गिरफ्तार हुआ 15वां आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से गिरफ्तार हुआ 15वां आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सारांश

मुंबई में रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को आगरा से पकड़ा गया। इस मामले में कुल 15 आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। जानिए इस घटना के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को आगरा से गिरफ्तार किया गया।
यह फायरिंग उगाही के उद्देश्य से की गई थी।
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेजी से शुरू की।

मुंबई, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई में प्रसिद्ध रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को इस मामले में भाग रहे आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ गाठ फायरिंग की घटना के समय घटनास्थल पर मौजूद था और वारदात के बाद से लगातार फरार था। उसकी तलाश में पुलिस कई दिनों से जुटी हुई थी और अंततः उसे आगरा से पकड़ने में सफलता मिली।

इस गिरफ्तारी के साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में अब तक कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस ने 14 आरोपियों को पकड़ लिया था, जिनमें शूटर, हथियार सप्लाई करने वाले और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने वाले लोग शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार, फायरिंग के समय प्रदीप कुमार उर्फ गाठ भी मौके पर था। वह घटना के बाद से फरार था, जिसकी तलाश मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही थी।

आपको बताते चलें कि 31 जनवरी की रात को जुहू स्थित रोहित शेट्टी के निवास पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमलावरों ने इमारत की पहली मंजिल को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने सक्रियता दिखाई और इस पूरे मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हमले का उद्देश्य उगाही था। आरोपियों को पैसों का लालच देकर इस वारदात के लिए तैयार किया गया था। मुख्य शूटर दीपक शर्मा को 15 लाख रुपए देने का वादा किया गया था, जिसमें से 50 हजार रुपए एडवांस दिया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि पुलिस कैसे संगठित अपराधों का सामना कर रही है। रोहित शेट्टी फायरिंग केस में लगातार आरोपी पकड़े जा रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शेट्टी फायरिंग केस क्या है?
यह एक फायरिंग की घटना है जो 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी।
अभी तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
अब तक इस मामले में कुल 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
प्रदीप कुमार उर्फ गाठ को कहाँ से गिरफ्तार किया गया?
उन्हें आगरा से गिरफ्तार किया गया।
क्या इस फायरिंग के पीछे कोई विशेष कारण था?
हां, यह फायरिंग उगाही के उद्देश्य से की गई थी।
मुंबई पुलिस की प्रतिक्रिया क्या थी?
मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले