संभल के दंगों पर बनी फ़िल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग शुरू

Click to start listening
संभल के दंगों पर बनी फ़िल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग शुरू

सारांश

उत्तर प्रदेश के संभल में ऐतिहासिक दंगों पर आधारित फ़िल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग चंदौसी में शुरू हो गई है। निर्माता अमित जानी ने फ़िल्म का शुभारंभ किया, जो दर्शकों को अतीत की काली सच्चाइयों से मिलवाएगी।

Key Takeaways

  • संभल के दंगों पर आधारित फ़िल्म 'कल्कि संभल'
  • शूटिंग चंदौसी में शुरू हुई
  • निर्माता: अमित जानी
  • दिग्गज कलाकारों का अभिनय
  • 2024 के हालात भी फ़िल्म में शामिल

संभल, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के संभल में हुए ऐतिहासिक दंगों पर आधारित फ़िल्म 'कल्कि संभल' की शूटिंग चंदौसी में शुरू हो चुकी है। फ़िल्म के निर्माता अमित जानी ने मंगलवार को एस.एम. कॉलेज में फ़िल्म का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्र प्रेस के साथ विशेष बातचीत में बताया कि यह फ़िल्म संभल के अतीत के काले चिट्ठों को उजागर करेगी। उन्होंने कहा, "देखिए, यह फ़िल्म मुख्य रूप से संभल के दंगों और उस समय हुई हिंसा पर केंद्रित है। फ़िल्म में 1978 के भयावह दौर को दिखाया जाएगा, जिसमें बनवारीलाल गोयल और रामचंद्र दास की हत्या हुई थी। साथ ही, फ़िल्म उन ऐतिहासिक आंकड़ों को भी सामने लाएगी, जहां पहले 184 और फिर बाद में 209 लोगों की बेरहमी से जान ले ली गई थी।

निर्माता ने आगे बताया कि इस फ़िल्म के माध्यम से दर्शकों को उन सच्चाइयों से अवगत कराया जाएगा, जो अब तक इतिहास के पन्नों में दबी हुई हैं।

उन्होंने कहा, "फ़िल्म में केवल अतीत ही नहीं बल्कि 2024 के ताज़ा घटनाक्रम को भी दर्शाया जाएगा। इस फ़िल्म में हरिहर मंदिर और जामा मस्जिद के सर्वे विवाद से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कोर्टरूम सीन भी शामिल है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे अदालत सर्वे का फैसला लेती है। वर्तमान शूटिंग शेड्यूल में दिग्गज कलाकार गोविंद नामदेव और राजनेता नरस गोसाई के बीच एक तीखी अदालती बहस को फिल्माया जा रहा है। फ़िल्म यह भी दर्शाएगी कि कैसे 2024 में प्रशासन (मुख्यमंत्री, डीएम और एसपी) की सजगता के कारण बड़े दंगों को रोकने में मदद मिली।

उन्होंने अपनी बात को समाप्त करते हुए कहा, "यह फ़िल्म अगले डेढ़ से दो महीनों तक संभल जिले के कई हिस्सों में शूट की जाएगी। इस फ़िल्म में अन्नू कपूर, महेश मांजरेकर और विजय राज जैसे अनुभवी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।"

भरत एस. श्रीनेत द्वारा निर्देशित फ़िल्म का निर्माण अमित जानी कर रहे हैं।

Point of View

बल्कि यह वर्तमान और भविष्य में प्रशासनिक सजगता की भूमिका को भी दर्शाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कैसे अतीत की घटनाएँ आज के समाज को प्रभावित करती हैं।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

फ़िल्म 'कल्कि संभल' किस विषय पर आधारित है?
यह फ़िल्म उत्तर प्रदेश के संभल में हुए ऐतिहासिक दंगों पर आधारित है।
फ़िल्म की शूटिंग कहाँ हो रही है?
फ़िल्म की शूटिंग चंदौसी में की जा रही है।
इस फ़िल्म के निर्माता कौन हैं?
फ़िल्म के निर्माता अमित जानी हैं।
इस फ़िल्म में कौन से कलाकार शामिल हैं?
फ़िल्म में अन्नू कपूर, महेश मांजरेकर और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
फ़िल्म कब तक शूट की जाएगी?
यह फ़िल्म अगले डेढ़ से दो महीनों तक संभल जिले के विभिन्न हिस्सों में शूट की जाएगी।
Nation Press