क्या संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को जन्मदिन की बधाई दी?

Click to start listening
क्या संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को जन्मदिन की बधाई दी?

सारांश

संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को जन्मदिन की बधाई दी और सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीर साझा की। जानें उनके रिश्ते की खास बातें और आने वाली फिल्म के बारे में।

Key Takeaways

  • संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को जन्मदिन की बधाई दी।
  • उनकी और त्रिशाला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
  • संजय दत्त की नई फिल्म 'धुरंधर' जल्द रिलीज होगी।
  • त्रिशाला अमेरिका में एक साइकोथेरेपिस्ट के रूप में काम कर रही हैं।
  • संजय का परिवार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर त्रिशाला के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा की, जिसमें त्रिशाला अपने पिता को गले लगाते हुए मुस्कुरा रही हैं।

संजय ने तस्वीर के साथ लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो त्रिशाला दत्त। तुम पर नाज है, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।"

इससे पहले, 29 जुलाई को संजय का 66वां जन्मदिन मनाते हुए त्रिशाला ने भी अपने पिता को एक पुरानी तस्वीर के साथ बधाई दी थी। उन्होंने लिखा, "आपके लिए मेरा प्यार हर दिन बढ़ता जा रहा है।"

गौरतलब है कि संजय दत्त तीन बच्चों के पिता हैं। त्रिशाला उनकी पहली पत्नी, दिवंगत रिचा शर्मा से 1988 में जन्मी थीं। रिचा का 1996 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। त्रिशाला वर्तमान में अमेरिका में रहकर एक साइकोथेरेपिस्ट के तौर पर काम कर रही हैं।

संजय ने 2008 में अभिनेत्री मान्यता दत्त से विवाह किया, जिनसे उनके 2010 में जुड़वां बच्चे हुए। बेटे का नाम शहरान और बेटी का नाम इकरा है।

त्रिशाला लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी निजी है। वहीं, शहरान और इकरा से जुड़े पोस्ट संजय और मान्यता के सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं।

काम के मोर्चे पर, संजय दत्त जल्द ही आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में संजय दत्त, रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

'धुरंधर' एक हाई-वोल्टेज इंटेलिजेंस ऑपरेशन की कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण कार्य वर्तमान में चल रहा है।

इस फिल्म के 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

Point of View

लेकिन उनका अपने बच्चों के प्रति प्यार हमेशा स्थिर रहा है। त्रिशाला के साथ उनकी संबंधों की गर्माहट इस बात का प्रमाण है कि परिवार के बंधन किस तरह से जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं।
NationPress
26/02/2026

Frequently Asked Questions

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला का जन्म कब हुआ?
त्रिशाला का जन्म 1988 में उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा से हुआ था।
त्रिशाला क्या करती हैं?
त्रिशाला अमेरिका में एक साइकोथेरेपिस्ट के रूप में काम करती हैं।
संजय दत्त की पत्नी का नाम क्या है?
संजय दत्त की पत्नी का नाम मान्यता दत्त है।
संजय दत्त की आने वाली फिल्म का नाम क्या है?
संजय दत्त की आने वाली फिल्म का नाम 'धुरंधर' है।
संजय दत्त के कितने बच्चे हैं?
संजय दत्त के तीन बच्चे हैं।
Nation Press