क्या शहनाज गिल ने मॉडलिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी और एक्टिंग के लिए घर से भागीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शहनाज गिल ने मॉडलिंग के लिए पढ़ाई छोड़ी और एक्टिंग के लिए घर से भागीं?

सारांश

शहनाज गिल की कहानी, जो पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए घर से भाग गईं। संघर्ष, परिवार से बगावत और सफलता की अनोखी यात्रा। जानिए कैसे बनीं ‘पंजाब की कैटरीना’!

मुख्य बातें

शहनाज गिल ने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग का चुनाव किया।
बिग बॉस 13 से मिली शोहरत ने उनकी जिंदगी बदल दी।
संघर्ष और परिवार से बगावत उनकी सफलता की कहानी का हिस्सा हैं।
शहनाज का करियर म्यूजिक वीडियो और फिल्म डेब्यू से आगे बढ़ा।
उनकी हालिया फिल्म ‘इक कुड़ी’ दर्शकों में लोकप्रिय हो रही है।

मुंबई, 27 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। हर बड़े सपने की कीमत होती है और उसे पूरा करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सिनेमा की दुनिया में नाम कमाने के लिए ‘पंजाब की कैटरीना’ को भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हम बात कर रहे हैं शहनाज गिल की, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

शहनाज ने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग का रास्ता चुना और अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर एक्टिंग के लिए घर से भाग निकलीं। शुरुआती दिनों में परिवार से दूर रहने का दुःख सहा, लेकिन उनकी हिम्मत और लगन ने उन्हें सफलता दिलाई। संघर्ष, परिवार से बगावत और मेहनत के साथ मिली सफलता की गाथा शहनाज गिल की कहानी है।

पंजाबी सिनेमा और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली शहनाज गिल का जन्मदिन 27 जनवरी को है। उनका जीवन एक फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। मॉडलिंग के चक्कर में पढ़ाई छोड़ना, पिता से अनबन, घर से भागकर एक्ट्रेस बनने का संकल्प और फिर बिग बॉस 13 से मिली शोहरत ने उन्हें ‘पंजाब की कैटरीना’ का खिताब दिलाया।

शहनाज गिल का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ। डलहौजी के डलहौजी हिलटॉप स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्हें मॉडलिंग का शौक हुआ। स्कूल के दिनों में ही उन्होंने छोटे-मोटे मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स शुरू कर दिए। स्कूलिंग पूरी होने के बाद उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बी.कॉम में दाखिला लिया, लेकिन मॉडलिंग की जिद में पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इस फैसले से उनका परिवार नाराज हो गया। मॉडलिंग से दूर रखने के लिए शादी की बात भी करने लगे, लेकिन शहनाज ने मना कर दिया। काम मिलता रहा, लेकिन पिता से अनबन बढ़ती गई। अंततः शहनाज ने घर छोड़ दिया और मॉडलिंग, एक्टिंग के लिए मुंबई की ओर बढ़ीं। उन्होंने कसम खाई कि फेमस होने के बाद ही घर लौटेंगी।

साल 2015 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट से उनके करियर की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में काम मिला। फिर ‘माझे दी जट्टी’, ‘पिंड दियां कुड़ियां’ जैसे कई गाने आए। असली पहचान उन्हें गैरी संधू के ‘येह बेबी रेफिक्स’ से मिली। पंजाबी फिल्मों में भी उन्होंने ‘सत श्री अकाल’, ‘काला-शा-काला’ में काम किया।

हिमांशी खुराना के साथ विवादों के बाद वह बिग बॉस 13 में पहुंचीं, जहां शहनाज ने खुद को ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ कहकर सबका ध्यान खींचा। उनकी हाजिरजवाबी, टूटी-फूटी इंग्लिश और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बढ़ती नजदीकियां चर्चा में रहीं। शो के दौरान उनके पिता घर आए और उन्हें सपोर्ट किया। शहनाज शो की विनर तो नहीं बन पाईं, मगर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले प्रतिभागियों में से एक बनीं।

बिग बॉस के बाद शहनाज का करियर चमका। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ‘भुला दूंगा’, ‘कह गई सॉरी’, ‘कुर्ता पजामा’, ‘वादा है’, ‘शोना शोना’ जैसे कई हिट म्यूजिक वीडियोज किए। उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू किया और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में भी नजर आईं।

फिलहाल शहनाज अपनी पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी ‘इक कुड़ी’ से सुर्खियों में हैं, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक महिला शक्ति की है, जिसने अपने सपनों के लिए हर मुश्किल का सामना किया। उनकी यात्रा हमें दिखाती है कि दृढता और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शहनाज गिल का असली नाम क्या है?
शहनाज गिल का असली नाम शहनाज़ गिल ही है, और वे पंजाबी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
बिग बॉस में शहनाज गिल किसके साथ थीं?
शहनाज गिल बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थीं, जिन्होंने उनके साथ एक मजबूत बंधन साझा किया।
शहनाज गिल का जन्म कब हुआ था?
शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को हुआ था।
शहनाज गिल ने किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया?
शहनाज गिल ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्यू किया।
शहनाज गिल का नया प्रोजेक्ट कौन सा है?
शहनाज गिल का नया प्रोजेक्ट ‘इक कुड़ी’ है, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ है।
राष्ट्र प्रेस