26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या परहेज नहीं करना चाहिए...? खुश रहने का यही था शेफाली जरीवाला का मंत्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या परहेज नहीं करना चाहिए...? खुश रहने का यही था शेफाली जरीवाला का मंत्र

सारांश

शेफाली जरीवाला का असामयिक निधन सबको चौंका गया। उनकी फिटनेस और जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एक प्रेरणा थी। यह लेख उनके नजरिए और निजी जीवन की झलक देता है।

मुख्य बातें

खुश रहना जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मंत्र है।
फिटनेस में संतुलन आवश्यक है।
खुद को चुनौती देना विकास का एक हिस्सा है।
खुले मन से जीने में विश्वास रखें।
निजी जीवन में भी संतुलन बनाए रखें।

मुंबई, 28 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से सभी स्तब्ध हैं। 42 साल की खूबसूरत एक्ट्रेस फिटनेस के प्रति बेहद सजग थीं और जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट था। वह खुलकर जीने में विश्वास करती थीं।

एक बार शूटिंग के दौरान दिल्ली आई एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें दिल्ली से विशेष लगाव है। कनॉट प्लेस (सीपी) के 'छोले भटूरे' और स्ट्रीट चाट उनकी सबसे प्रिय डिश हैं। फिटनेस को लेकर इतनी सजग रहने वाली अभिनेत्री का चटपटे व्यंजन के प्रति लगाव बहुतों को चौंका गया। यह बात ‘बिग बॉस’ के सेट पर भी स्पष्ट थी।

वह कंटेस्टेंट्स के साथ फिटनेस के मंत्र साझा करती थीं। रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 13 में उन्होंने बताया कि किसी को भी वह चीज खाने से या करने से परहेज नहीं करना चाहिए जो चीज उन्हें खुशी देती है। हालांकि, एक कलाकार के रूप में कुछ चीजों पर ध्यान देना भी आवश्यक है। क्योंकि काम पहले आता है।

दिलचस्प बात यह है कि जरीवाला अपने शो में स्टंट भी खुद करती थीं, जिसका उल्लेख उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। सुपरनैचुरल ड्रामा 'शैतानी रस्में' में कपालिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने कहा, "सेट पर हर दिन रोमांचक होता है। मैं खुद स्टंट करती हूं। चाहे वह पेड़ों पर चढ़ना ही क्यों न हो, क्योंकि इससे मुझे सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।"

शेफाली ने परफेक्शन लाने के लिए खुद को एक कमरे में बंद करने की बात भी कही थी। ‘कपालिका’ के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने खुद को बेडरूम में बंद कर लिया था।

उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो जरीवाला ने पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स के हरमीत गुल्जार से 2004 में हुई थी। महज 5 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। शेफाली ने हरमीत पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

शेफाली जरीवाला का जीवन हमें यह सिखाता है कि खुश रहने के लिए संतुलन आवश्यक है। उनके विचार न केवल मनोरंजन जगत के लिए, बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेफाली जरीवाला का फिटनेस मंत्र क्या था?
शेफाली का मानना था कि हमें उन चीजों से परहेज नहीं करना चाहिए जो हमें खुशी देती हैं।
उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बताएं?
उन्होंने 2014 में पराग त्यागी से शादी की, पहले शादी हरमीत गुल्जार से हुई थी।
क्या वो स्टंट भी करती थीं?
हाँ, शेफाली अपने शो में स्टंट खुद करती थीं, जो उनके लिए रोमांचक अनुभव था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले