शिल्पा शेट्टी की 90 के दशक की यादें, 'बाजीगर' के डरावने सीन पर मजेदार रील

Click to start listening
शिल्पा शेट्टी की 90 के दशक की यादें, 'बाजीगर' के डरावने सीन पर मजेदार रील

सारांश

सोशल मीडिया पर '90 के दशक में आप कैसी थीं?' ट्रेंड चल रहा है। शिल्पा शेट्टी ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए एक मजेदार रील साझा की, जिसमें 'बाजीगर' के प्रसिद्ध सीन का जिक्र है।

Key Takeaways

  • शिल्पा शेट्टी का 90 के दशक के ट्रेंड में भाग लेना दर्शाता है कि पुरानी यादें आज भी प्रासंगिक हैं।
  • 'बाजीगर' फिल्म ने शाहरुख खान को प्रमुख स्टार बनाया।
  • सोशल मीडिया पर पुराने सीन और संवादों का ट्रेंड चल रहा है।

मुंबई, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड होना आम बात है। कभी-कभी पुरानी फिल्मों के संवाद फेमस हो जाते हैं या किसी की लिखी हुई बातें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस समय एक नया ट्रेंड लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर '90 के दशक में आप कैसी थीं?' का चलन तेजी से बढ़ रहा है। यह ट्रेंड ना सिर्फ भारत में, बल्कि कई अन्य देशों में भी वायरल हो चुका है। लोग अपने पुराने तस्वीरें या वीडियो शेयर कर 90 के दशक की यादें ताजा कर रहे हैं। इसी ट्रेंड में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी शामिल हो गई हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील पोस्ट की। इस वीडियो में 90 के दशक की कई प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्मों के क्लिप्स दिखाए गए हैं। इनमें 'बाजीगर', 'पृथ्वी' और 'इंसाफ' जैसी फिल्मों के दृश्य शामिल हैं। सबसे खास क्लिप फिल्म 'बाजीगर' का है, जिसमें शाहरुख खान उनके किरदार को छत से नीचे फेंक देता है।

यह सीन आज भी लोगों को याद है और सोशल मीडिया पर इसके कई मीम्स बनते रहते हैं। शिल्पा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "आपको इसकी उम्मीद नहीं थी और न ही दोबारा होगी। 90 के दशक की यादें, नॉस्टेल्जिया, कुछ अलग ही होती हैं।"

90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों का एक अलग जादू था। उस समय की कहानियां, गाने और संवाद अब भी दिल को छू लेते हैं। शिल्पा शेट्टी ने भी इसी दशक में फिल्मों में कदम रखा था। 'बाजीगर' उनकी करियर की शुरुआती बड़ी फिल्म साबित हुई। उस समय उन्होंने अपनी खूबसूरती और डांस से सबको मंत्रमुग्ध किया। आज भी वे फिटनेस और एक्टिंग दोनों में सक्रिय हैं। इस रील के माध्यम से उन्होंने पुरानी यादों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया है।

फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान को उनके करियर की शुरुआत में ही एक नकारात्मक मुख्य भूमिका में लिया गया था। यह अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित एक ब्लॉकबस्टर हिंदी थ्रिलर फिल्म थी, जिसने शाहरुख को बॉलीवुड में एक प्रमुख स्टार के रूप में स्थापित किया। यह फिल्म प्रतिशोध की कहानी पर आधारित थी।

Point of View

संवाद और गाने आज भी हमारे दिलों में बसे हुए हैं, जो नई पीढ़ी को भी प्रेरित करते हैं।
NationPress
03/04/2026

Frequently Asked Questions

शिल्पा शेट्टी ने किस फिल्म के सीन को साझा किया?
उन्होंने फिल्म 'बाजीगर' के एक प्रसिद्ध सीन को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया।
'90 के दशक में आप कैसी थीं?' ट्रेंड क्या है?
यह ट्रेंड लोगों को अपने पुराने फोटो और वीडियो साझा करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
फिल्म 'बाजीगर' की कहानी क्या है?
यह फिल्म प्रतिशोध की कहानी पर आधारित है और इसमें शाहरुख खान ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
Nation Press