1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शिल्पा शेट्टी ने दिया नया फिटनेस चैलेंज?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शिल्पा शेट्टी ने दिया नया फिटनेस चैलेंज?

सारांश

शिल्पा शेट्टी ने अपने फॉलोअर्स को एक नया फिटनेस चैलेंज दिया है, जिसमें उन्हें डम्बल उठाने की चुनौती दी गई है। जानिए उनकी फिटनेस का राज़ और कैसे वह अपने फैंस को प्रेरित करती हैं।

मुख्य बातें

नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार होता है।
डम्बल उठाने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है।
फिटनेस चैलेंज से प्रेरणा मिलती है।
स्वस्थ आहार का पालन करें।
फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य जुड़े हुए हैं।

मुंबई, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी न केवल अपने अभिनय के लिए, बल्कि अपनी फिटनेस के लिए भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। 50 वर्ष की आयु में भी उनकी फिटनेस कई युवा अभिनेत्रियों के लिए एक चुनौती है। उनका फिटनेस सीक्रेट बेहद सरल है, रोजाना व्यायाम करना और स्वस्थ भोजन करना।

शिल्पा का मानना है कि उम्र केवल एक संख्या है और सही जीवनशैली अपनाकर कोई भी हमेशा स्वस्थ और फिट रह सकता है। उनके प्रशंसक और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए वह एक प्रेरणा बनी हुई हैं, जो उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करती हैं।

सोमवार को, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स को एक खास फिटनेस चैलेंज दिया। वीडियो में शिल्पा एक हाथ को पीठ के पीछे रखकर दूसरे हाथ से झुककर डम्बल उठाने की कोशिश करती हैं। पहले प्रयास में वह सफल नहीं होतीं, लेकिन अगले प्रयास में डम्बल उठाने में कामयाब हो जाती हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, ''यह देखने में आसान लगता है, लेकिन वास्तव में यह चुनौतीपूर्ण है। आप भी इसे आजमाएं और अपनी वीडियो क्लिप साझा करें।''

इस तरह के छोटे-छोटे चैलेंज से वह अपनी फिटनेस यात्रा को रोचक बनाती रहती हैं और लोगों को प्रेरित करती हैं।

शिल्पा के सोशल मीडिया फीड पर अक्सर ऐसे वर्कआउट वीडियो देखने को मिलते हैं। इससे पहले, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह बेंच स्टेप्स और जंप्स करती दिख रही थीं। इस व्यायाम को करते समय उन्होंने इसके फायदे भी बताए।

उन्होंने कहा कि यह व्यायाम दिल की सेहत को बेहतर बनाता है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाता है। जब हम तेजी से कूदते और स्टेप करते हैं, तो हमारा दिल ज्यादा तेजी से काम करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह कार्डियो व्यायाम दिल को मजबूत बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर करता है। इसके अलावा, इस तरह की गतिविधि से कैलोरी बर्न होती है।

अभिनेत्री का कहना है कि अगर किसी को तेजी से वजन कम करना हो तो उसे इस व्यायाम को जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके साथ ही, यह व्यायाम मानसिक ध्यान और समन्वय को भी बढ़ाता है। जब हम तेजी से कदम उठाते हैं और सही तरीके से लैंडिंग करते हैं, तो दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनता है। इससे मस्तिष्क तेज रहता है और संतुलन बेहतर होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम यह मानते हैं कि शिल्पा शेट्टी का यह चैलेंज युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। फिटनेस और स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण विषय है, जिसे हमें हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज़ क्या है?
उनका फिटनेस का राज़ रोजाना व्यायाम करना और स्वस्थ खाना खाना है।
क्या मैं शिल्पा के फिटनेस चैलेंज को कर सकता हूँ?
बिल्कुल! आप भी इस चैलेंज को आजमा सकते हैं और अपनी वीडियो क्लिप साझा कर सकते हैं।
डम्बल उठाने के फायदे क्या हैं?
डम्बल उठाने से मांसपेशियों की मजबूती बढ़ती है और यह कार्डियो सेहत में सुधार करता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले