क्या मैं एक तरह के रोल निभाकर ऊब जाता हूं: ताहिर राज भसीन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैं एक तरह के रोल निभाकर ऊब जाता हूं: ताहिर राज भसीन?

सारांश

ताहिर राज भसीन ने जासूसी-थ्रिलर 'स्पेशल ऑप्स 2' में अपने निगेटिव रोल के बारे में खुलकर बात की। जानें, वह क्यों एक ही तरह के किरदारों से ऊब जाते हैं और कैसे उन्होंने अपने करियर में विविधता लाई है।

मुख्य बातें

ताहिर राज भसीन का खलनायक किरदार 'स्पेशल ऑप्स 2' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वह एक ही तरह के रोल निभाने से ऊब जाते हैं और विविधता में विश्वास रखते हैं।
उनकी यात्रा ने उन्हें अपने किरदारों में गहराई लाने की प्रेरणा दी है।
केके मेनन के साथ काम करने से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है।
वह हर प्रोजेक्ट में 100 प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं।

मुंबई, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। जासूसी-थ्रिलर 'स्पेशल ऑप्स 2' 11 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज में अभिनेता ताहिर राज भसीन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। ताहिर ने 2013 की 'मर्दानी' से बतौर खलनायक अपनी पहचान बनाई थी।

ताहिर से समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस ने कुछ सवाल किए। जब उनसे पूछा गया, "क्या आप निगेटिव रोल को पूरी तरह से निभाते हैं या बड़ी कहानी को ध्यान में रखते हुए कुछ सावधानी बरतते हैं?" ताहिर ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको उस समय प्रोजेक्ट के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। मेरा मानना है कि जितना संभव हो सके अपने किरदार को शिद्दत के साथ स्क्रीन पर पेश करना चाहिए। अगर मैं शुरू से ही पूरी कहानी के बारे में सोचने लगूंगा, तो मेरा काम ही बिगड़ जाएगा।"

उन्होंने बताया, "मुझे अलग-अलग तरह के रोल निभाना पसंद है और यह मेरा फैसला रहता है कि अगर मैंने कहीं निगेटिव रोल किया है, तो मेरा अगला रोल अलग होगा। ऐसा मैं इसलिए करता हूं क्योंकि मैं एक तरह के रोल निभाकर थोड़ा ऊब जाता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं किसी प्रोजेक्ट में होता हूं, तो मैं उसे 100 प्रतिशत देना पसंद करता हूं। चूंकि आपने निगेटिव रोल के बारे में बात की, तो आप देख सकते हैं मेरी जर्नी मेरी पहली फिल्म 'मर्दानी' थी, जहां मैं दिल्ली के एक गैंग को चला रहा था, और अब मैं 'स्पेशल ऑप्स' में भी यूरोप में एक साम्राज्य को चलाता हूं।"

सीरीज में ताहिर के साथ केके मेनन हिम्मत सिंह की भूमिका में दिखेंगे। अभिनेता ने को-एक्टर केके मेनन के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए बताया, "केके मेनन जैसे दिग्गज एक्टर के सामने काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैंने उनके हीरो और विलेन दोनों किरदारों को देखकर बहुत कुछ सीखा है। 'हिम्मत सिंह' के रूप में उनकी एक्टिंग, गंभीरता दर्शकों को बेहद पसंद है। हालांकि, मेरा किरदार ऐसा है, जो कहानी में तनाव को और बढ़ाता है, जिसमें सहजता और चतुराई दोनों का तड़का है।"

ताहिर ने मेनन से मिली सीख का जिक्र करते हुए कहा, "केके सर से मैंने सेट पर और बाहर दोनों जगह बहुत कुछ सीखा। उनकी धैर्यपूर्ण और सादगी भरी शैली मुझे बहुत प्रभावित करती है। जिंदगी के अनुभवों से भरी बातचीत से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

--आईएएनए

एनएस/केआर

संपादकीय दृष्टिकोण

ताहिर राज भसीन का दृष्टिकोण अद्वितीय है। वह अपनी कला को गंभीरता से लेते हैं और हर नए प्रोजेक्ट में अपनी पूरी मेहनत लगाते हैं। उनके विचार दर्शाते हैं कि अभिनेता को अपने किरदारों में गहराई लाने के लिए न केवल अपनी प्रतिभा का उपयोग करना चाहिए, बल्कि अपनी व्यक्तिगत सोच को भी जोड़ना चाहिए।
RashtraPress
17 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ताहिर राज भसीन का खलनायक किरदार 'स्पेशल ऑप्स 2' में कैसे है?
ताहिर राज भसीन ने 'स्पेशल ऑप्स 2' में एक खलनायक की भूमिका निभाई है जो कहानी में तनाव बढ़ाता है।
क्या ताहिर राज भसीन को निगेटिव रोल निभाना पसंद है?
हां, ताहिर को निगेटिव रोल निभाना पसंद है, लेकिन वह एक ही तरह के किरदारों से ऊब भी जाते हैं।
ताहिर राज भसीन ने किस फिल्म से खलनायक के रूप में शुरुआत की?
ताहिर ने 2013 की फिल्म 'मर्दानी' से खलनायक के रूप में शुरुआत की थी।
ताहिर राज भसीन ने केके मेनन के बारे में क्या कहा?
ताहिर ने कहा कि केके मेनन जैसे दिग्गज एक्टर के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।
ताहिर राज भसीन अपने किरदारों के लिए कितनी मेहनत करते हैं?
ताहिर अपने किरदारों के लिए 100 प्रतिशत मेहनत करने का प्रयास करते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले