16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राघव जुयाल ने ‘द पैराडाइज’ के लिए अपना लुक बदला है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राघव जुयाल ने ‘द पैराडाइज’ के लिए अपना लुक बदला है?

सारांश

राघव जुयाल ने तेलुगु सिनेमा में अपने पहले नकारात्मक किरदार के लिए लुक बदलने का फैसला किया है। जानें इस नई परियोजना के बारे में और कैसे यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।

मुख्य बातें

राघव जुयाल का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू।
फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नकारात्मक किरदार।
परियोजना का निर्देशन श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं।
फिल्म 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
यह फिल्म आठ भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

मुंबई, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। डांसर से अभिनेता बने राघव जुयाल अपने आगामी बड़े प्रोजेक्ट ‘द पैराडाइज’ में जल्द ही तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध नेचुरल स्टार नानी के साथ काम करने जा रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन ‘दसरा’ फेम श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं। इसे पूरे भारत में कई भाषाओं में प्रस्तुत किया जाएगा।

फिल्म में राघव जुयाल का लुक भी खास होगा। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं इसे इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि आप मुझे आखिरी बार इस तरह देखेंगे! मैं अपनी अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ के लिए अपना लुक बदल रहा हूं। एक बार जब यह बदलाव शुरू हो जाएगा, तो मैं तब तक चुप रहूंगा जब तक हम इसका खुलासा नहीं कर देते। हम हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को मेरा तेलुगु डेब्यू पसंद आएगा। आप सभी को प्यार।"

सूत्रों के अनुसार, राघव जुयाल इस फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म आठ भाषाओं, जैसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश में प्रदर्शित की जाएगी। कुछ दिन पहले उन्होंने श्रीकांत ओडेला के साथ फिल्म के स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में भाग लिया था। इसकी एक तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

इस साल जुलाई में अभिनेता राघव जुयाल को इस फिल्म में शामिल किया गया था। उनके जन्मदिन पर यह खुशखबरी मेकर्स ने साझा की थी।

प्रोडक्शन हाउस एसएलवी सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "टीम द पैराडाइज की तरफ से प्रतिभाशाली अभिनेता राघव जुयाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। एक ऐसे किरदार में उनका स्वागत है जो अनोखा होगा और सभी को आश्चर्यचकित कर देगा।"

राघव जुयाल ने हाल ही में कहा था कि वह इस फिल्म के जरिए साउथ इंडियन सिनेमा में डेब्यू करने के लिए उत्सुक हैं। इसका निर्माण एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी कर रहे हैं।

यह ‘दसरा’ के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की दूसरी फिल्म है। फिल्म में मोहन बाबू भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक नया अनुभव होगा। उनका नकारात्मक किरदार दर्शकों के लिए एक नई चुनौती साबित हो सकता है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राघव जुयाल कब अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे?
राघव जुयाल ने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
फिल्म 'द पैराडाइज' किस भाषा में रिलीज होगी?
यह फिल्म आठ भाषाओं में रिलीज होगी, जिसमें तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, अंग्रेजी और स्पेनिश शामिल हैं।
राघव जुयाल का लुक फिल्म में कैसा होगा?
राघव ने अपने लुक में बदलाव किया है और वह एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले