20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 25 लाख जीते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 25 लाख जीते?

सारांश

क्या पहली वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 25 लाख जीते? जानें इस दंपत्ति की अनोखी कहानी और उनकी यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

रणधीर सिंह की बुद्धिमत्ता ने उन्हें 25 लाख रुपये जीतने में मदद की।
वंदे भारत ट्रेन के पहले लोको पायलट रहे हैं।
ऐसे शो युवाओं को प्रेरित करते हैं।
संघर्ष और मेहनत से सफलता संभव है।
जीवंत अनुभव साझा करना महत्वपूर्ण है।

बठिंडा, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने अनेक लोगों की किस्मत बदल दी है। हाल ही में पंजाब के बठिंडा निवासी रणधीर सिंह ने इस शो में 25 लाख रुपये की राशि जीतकर सबको हैरान कर दिया।

रणधीर सिंह अकेले हॉट सीट पर नहीं बैठे, बल्कि अपनी पत्नी के साथ गए थे। इस दंपत्ति ने अपनी बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करते हुए सवालों के जवाब देकर 25 लाख तक का सफर तय किया। रणधीर सिंह और उनकी पत्नी को केबीसी के 95 एपिसोड में देखा गया। राष्ट्र प्रेस के साथ खास बातचीत में उन्होंने शो और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में चर्चा की। रणधीर सिंह ने बताया कि वे रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं और वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने वंदे भारत ट्रेन चलाई थी।

उन्होंने कहा, "जिस वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, उस ऐतिहासिक पल का मैं भी गवाह रहा था।" उन्होंने यह भी कहा कि "मैं साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड देख रहा हूं और शो में भाग लेने के लिए कई वर्षों से तैयारी कर रहा था। अब जाकर मुझे शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।"

रणधीर सिंह को लिखने और गाने का भी शौक है। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख के सवाल पर उन्होंने बताया कि सवाल था कि नंबर-1 फॉर्मूला रेसिंग के माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच कौन थे। उस समय हमें सवाल का सही जवाब नहीं पता था, लेकिन बाद में हमने बलवीर सिंह का नाम लिया। यह निर्णय दोनों पति-पत्नी का था और हमारा जवाब सही निकला।

उन्होंने आगे बताया कि 50 लाख का सवाल और भी कठिन था, इसलिए हमने खेल को वहीं समाप्त करने का निर्णय लिया। कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो को लेकर रणधीर सिंह ने कहा कि बुद्धि के विकास के लिए ऐसे शो का होना अत्यंत आवश्यक है। ये युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और हर आयु वर्ग का व्यक्ति अपनी किस्मत आजमा सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाती है कि कैसे सामान्य लोग भी अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। ऐसे शो युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रणधीर सिंह ने कौन सा पुरस्कार जीता?
रणधीर सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में 25 लाख रुपये की राशि जीती।
रणधीर सिंह का पेशा क्या है?
रणधीर सिंह रेलवे डिपार्टमेंट में ट्रेन ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं।
वंदे भारत ट्रेन का लोको पायलट कौन था?
रणधीर सिंह वंदे भारत ट्रेन के पहले लोको पायलट थे।
रणधीर सिंह ने किस सवाल का सही जवाब दिया?
उन्होंने माइकल शूमाकर के फिजिकल कोच का सही जवाब दिया।
कौन बनेगा करोड़पति में रणधीर सिंह कब से भाग ले रहे थे?
रणधीर सिंह साल 2000 से 'कौन बनेगा करोड़पति' के एपिसोड देख रहे थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले