31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अमिताभ बच्चन ने केबीसी में अपने जीवन का सबसे बड़ा पछतावा साझा किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अमिताभ बच्चन ने केबीसी में अपने जीवन का सबसे बड़ा पछतावा साझा किया?

सारांश

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने जीवन के सबसे बड़े पछतावे को साझा किया। भावुकता के साथ उन्होंने बताया कि कैसे काम के चलते वह अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाए। यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है बल्कि हर माता-पिता के लिए एक सीख भी।

मुख्य बातें

अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन के सबसे बड़े पछतावे के बारे में साझा किया।
परिवार के साथ समय बिताना महत्वपूर्ण है।
रविवार का दिन परिवार के लिए खास होता है।
समय के साथ सोच और सपने बदलते हैं।
‘केबीसी’ न केवल ज्ञान का स्रोत है, बल्कि परिवारिक बंधनों को प्रगाढ़ करने का भी।

मुंबई, 5 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोनी टीवी के प्रसिद्ध रियलिटी गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 17वां सीजन जारी है। इस सीजन में अमिताभ बच्चन ने एक प्रतियोगी के साथ अपने जीवन के सबसे बड़े पछतावे पर चर्चा की, जिसमें वह थोड़े भावुक भी नजर आए।

सोनी टीवी ने इसका एक प्रोमो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक महिला प्रतियोगी के सामने बैठे हैं और अपने जीवन के इस सबसे बड़े पछतावे के बारे में बताते दिख रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा, "हमारा परिवार का माहौल बहुत साधारण था, परिवार का ध्यान जया रखती थीं और मैं काम पर जाता था। हमें यह दुख था कि हम बचपन में बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए, क्योंकि मैं सुबह से रात तक काम करता था। सुबह निकलते थे तो बच्चे सो रहे होते थे और रात में लौटते थे तब भी बच्चे सोते थे। इसलिए समय नहीं मिला और जया ने बच्चों का ख्याल रखा।"

कभी-कभी ऐसा लगता है कि काश हम अभिषेक या श्वेता के साथ ज्यादा समय बिता पाते, लेकिन फिर यह तय हुआ कि मैं रविवार को काम नहीं करूंगा। रविवार का दिन बच्चों के लिए होता था। हम एक साथ खेलते थे, कूदते थे, और आज भी यह परंपरा जारी है। हम रविवार को कम से कम एक बार खाना साथ में जरूर खाते हैं।

इसके पहले, अमिताभ ने ‘केबीसी-19’ के एक एपिसोड में अपनी पुरानी तस्वीरों के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि जब वह अपनी पुरानी तस्वीरें देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उन्होंने कैसे कपड़े पहने थे। इसे देखकर वह हंसते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि समय के साथ लोगों की सोच और सपने भी बदल जाते हैं।

‘केबीसी-19’ के नए एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक सोनी टीवी पर प्रसारित होते हैं। दर्शक अमेजन पर उनके सवालों का जवाब देकर 5 हजार रुपए तक का इनाम भी जीत सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

मुझे लगता है कि अमिताभ बच्चन का यह खुलासा न केवल उनकी व्यक्तिगत यात्रा को दर्शाता है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन में परिवार सबसे महत्वपूर्ण है। हमें अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए, चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों न हो।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमिताभ बच्चन ने केबीसी में क्या साझा किया?
उन्होंने अपने जीवन के सबसे बड़े पछतावे के बारे में बात की, जिसमें उनके बच्चों के साथ समय न बिताने का दुख शामिल था।
केबीसी के नए एपिसोड कब प्रसारित होते हैं?
‘केबीसी-19’ के नए एपिसोड सोमवार से शुक्रवार तक सोनी टीवी पर प्रसारित होते हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि काम के कारण वह अपने बच्चों के साथ समय नहीं बिता पाए, और इसका उन्हें अफसोस है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले